देहरादून में मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी महिला कर्मचारी की तबीयत बिगड़ी

नियमितीकरण और समान कार्य समान वेतन की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी महिला उपनल कर्मचारी दीपा नेगी की हालत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर उपनल कर्मचारियों को धरना 51वें दिन भी जारी रहा।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 12:30 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 12:30 PM (IST)
देहरादून में मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी महिला कर्मचारी की तबीयत बिगड़ी
अनशन पर बैठी दीपा नेगी की हालत बिगड़ने पर उसे कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया।

जागरण संवाददाता, देहरादून। नियमितीकरण और समान कार्य, समान वेतन की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी महिला उपनल कर्मचारी दीपा नेगी की हालत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, उपनल कर्मचारियों को धरना 51वें दिन भी जारी रहा।  उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कुशाग्र जोशी के नेतृत्व में सहस्रधारा रोड स्थित धरना स्थल पर कर्मचारियों ने धरना दिया।

महासंघ के प्रदेश महामंत्री हेमंत सिंह रावत ने कहा कि लंबा समय बीत जाने के बाद भी सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। कई बार कर्मचारियों को धरने से भी उठाया जा चुका है। बताया कि गत आठ दिनों से कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। मंगलवार को भूख हड़ताल पर महेश भट्ट, योगेंद्र बडोनी, गरिमा डोभाल व दीपा नेगी बैठे। धरने में आंदोलन के मुख्य संयोजक महेश भट्ट, विनोद गोदियाल, दीपक चौहान, विजय राम खंखरियाल, विपिन सवाल, भावेश जगूड़ी आदि मौजूद रहे। 

सीएम से मिले धस्माना

उपनल कर्मचारियों के मामले को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना मंगलवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मिले और हस्तक्षेप की मांग की। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक फैसला लेने का आग्रह किया। 

------------------------------ 

सिलिंडर में आग लगने से छह झुलसे

राजपुर थाना क्षेत्र स्थित सपेरा बस्ती में गैस सिलिंडर में आग लगने से एक ही परिवार के छह सदस्य झुलस गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

एसओ राकेश शाह ने बताया कि सोमवार रात सपेरा बस्ती में कविता खाना बनाने के लिए गैस जला रही थी कि सिलिंडर ने आग पकड़ ली। गैस पूरे कमरे में भरी होने के कारण आग चारों तरफ फैल गई। आग के कारण प्रवीण सिंह, कविता, करीना, पूजा, ईशानी व इशिता झुलस गए। आग लगने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाई। एसओ ने बताया कि यदि थोड़ी भी देर और होती तो गैस सिलेंडर फट सकता था। उन्होंने बताया कि आग के कारण झुलसे सभी सदस्यों को निजी वाहन से कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

यह भी पढ़ें-जगजाहिर हुई राजकीय शिक्षक संघ की अंतर्कलह, वर्चस्व की लड़ाई में पदाधिकारी आए आमने-सामने

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी