जानवरों के भय से फसल काटने को मजबूर किसान

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश जानवरों द्वारा फसलों को लगातार नुकसान पहुंचाने से परेशान खादर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 03:04 AM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 03:04 AM (IST)
जानवरों के भय से फसल काटने को मजबूर किसान
जानवरों के भय से फसल काटने को मजबूर किसान

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश

जानवरों द्वारा फसलों को लगातार नुकसान पहुंचाने से परेशान खादर क्षेत्र के किसान अब अधपकी फसलों को काटने पर मजबूर हैं। किसानों ने कहा कि यदि खादर क्षेत्र के किसानों के प्रति सरकार का यही रवैया रहा तो किसान आंदोलन को बाध्य होंगे।

ग्राम सभा खड़क माफ खदरी के अंतर्गत खादर क्षेत्र के किसानों की फसलों के लिए जंगली जानवर परेशानी का सबब बनते जा रहे है। यहां हाथी और सुअरों के आतंक से परेशान किसान आधी पकी फसलों को काटने पर मजबूर हो रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जुगलान ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा किसानों को उठाना पड़ रहा है, जिससे न केवल कम उपज के कारण किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है। बल्कि कृषि फसल चक्र भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि खादर के किसानों के प्रति सरकार का यही रवैया रहा, तो शीघ्र ही किसान जनांदोलन करने को बाध्य होंगे। किसानों ने इन हालातों के लिए वन विभाग को भी जिम्मेदार बताया है। किसानों ने बताया कि रोपाई के समय हाथी द्वारा फसल रौंद डाली गई और जब फसल पकने का समय आया। तो जंगली सुअरों ने उत्पाद मचाना शुरू कर दिया है, जिससे धान की फसलें खराब हो चुकी हैं। स्थानीय ग्रामीण किसान राजेश शर्मा, ललित ¨सह, मदनलाल, मदन ¨सह, सोहन ¨सह, पन्ना लाल, धर्म पाल, सुखपाल, सुरेंद्र रयाल, विनोद भट्ट, चंद्र मोहन भट्ट, बिशनी देवी, लक्ष्मी देवी, कौशल्या देवी, मनोहरी देवी ने चेतावनी दी कि अगर जल्द प्रशासन व वन विभाग ने जंगली जानवर आबादी क्षेत्र में रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।

chat bot
आपका साथी