विकासनगर में किसानों ने धान फसल के लिए सिंचाई विभाग से मांगा पानी

नगर से सटे बाबूगढ़ व केशर बाग क्षेत्र में सिंचाई के पानी की कमी पर किसानों ने सिंचता जताई है। उन्होंने धान की फसल के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं होने की बात कही है। फसल को भारी नुकसान होने की आशंका भी जताई है।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Thu, 01 Jul 2021 06:22 PM (IST) Updated:Thu, 01 Jul 2021 06:22 PM (IST)
विकासनगर में किसानों ने धान फसल के लिए सिंचाई विभाग से मांगा पानी
किसानों ने सिंचाई विभाग से धान की फसल के लिए पानी की व्यवस्था कराने की मांग की।

संवाद सहयोगी, विकासनगर: नगर से सटे बाबूगढ़ व केशर बाग क्षेत्र में सिंचाई के पानी की कमी पर किसानों ने सिंचता जताई है। उन्होंने धान की फसल के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं होने की बात कही है। उन्होंने पानी के अभाव में फसल को भारी नुकसान होने की आशंका भी जताई है। किसानों ने अपनी मांग से संबंधित एक ज्ञापन भी सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को सौंपा है।

भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष मनोहर सिंह चौधरी के नेतृत्व में एकत्रित हुए किसानों ने सिंचाई विभाग से धान की फसल के लिए पानी की व्यवस्था कराने की मांग की। उन्होंने कहा विकासनगर के केशरबाग व बाबूगढ क्षेत्र को पानी की सप्लाई देने वाली नहर को तेलपुरा के किसान शटर गिराकर बंद कर देते हैं। जिससे उनके खेतों तक पानी नहीं पंहुच रहा है। उन्होंने कहा जबकि किसानों को सिंचाई के लिए क्रमवार नंबर दिए गए हैं। परंतु तेलपुरा में नहर को बंद कर दिए जाने से समस्या पैदा हो रही है। उन्होंने कहा यदि कुछ समय इसी प्रकार बीत गया तो खेतों में रौपे गए धान के पौधे सूख जाएंगे। इसके अतिरिक्त पानी की कमी से काफी संख्या में किसान फसल की रौपाई से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने किसानों की समस्या का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कदम उठाने की मांग भी की। उन्होंने अपनी मांग से संबंधित एक ज्ञापन भी सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को सौंपा है। ज्ञापन देने वालों में मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान, बीएल टम्टा, सतीश कुमार भटट शामिल हैं।

यह भी पढ़ें-ऋषिकेश के बीचो-बीच बने डंपिंग जोन में कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया हुई शुरू

परीक्षा आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग

देहरादून : सत्यम शिवम छात्र संगठन के महासचिव आकिब अहमद के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी डीएवी कालेज के प्राचार्य डा. अजय सक्सेना से मिले। उन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि को पांच जुलाई तक बढ़ाने की मांग की। आकिब अहमद ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण पहाड़ के अधिकतर छात्र परीक्षा फार्म भरने से वंचित रह गए हैं। बहुत से परिवार आॢथक तंगी से जूझ रहे हैं, यदि ऐसे में एचएनबी गढ़वाल विवि छात्रों से विलंब शुल्क वसूलता है तो उनके परिवार पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। इस मौके पर गोविंद रावत, हिमांशु कुकरेती, राहुल रमोला, रजत शर्मा, हंसराज, विशाल आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- वन विकास निगम कर्मचारी संघ ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन, पढ़िए पूरी खबर

chat bot
आपका साथी