किसानों को भुगतान के लिए सरकार ने दिए 200 करोड़

प्रदेश सरकार को धान बेचने वाले किसानों को समर्थन मूल्य के तुरंत भुगतान को 200 करोड़ की राशि खाद्य महकमे को दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Sep 2019 10:49 PM (IST) Updated:Sun, 22 Sep 2019 06:39 AM (IST)
किसानों को भुगतान के लिए  सरकार ने दिए 200 करोड़
किसानों को भुगतान के लिए सरकार ने दिए 200 करोड़

राज्य ब्यूरो, देहरादून

प्रदेश सरकार को धान बेचने वाले किसानों को समर्थन मूल्य के तुरंत भुगतान को 200 करोड़ की राशि खाद्य महकमे को दी गई है। वहीं धान की खरीद के मद्देनजर महकमे की ओर से एक करोड़ से लेकर डेढ़ करोड़ तक बोरों की खरीद की जाएगी।

चालू वित्तीय वर्ष में धान नीति किसानों के लिए सौगात लेकर आई है। सरकार ने तय किया है कि किसानों को धान के कीमत के भुगतान को परेशान नहीं होना पड़ेगा। इस वर्ष धान खरीद के लिए 7.50 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य रखा गया है। इस बार धान की खरीद ऑनलाइन होनी है। खाद्य महकमे को अनुमान है कि इस बार करीब 40 हजार किसानों से धान की खरीद होगी। किसानों की संख्या बीते वर्ष की तुलना में बढ़ सकती है। सरकार ने महकमे को धान की कीमत के भुगतान के लिए 200 करोड़ की राशि जारी की है।

खाद्य सचिव सुशील कुमार के मुताबिक किसानों को 24 घंटे के भीतर धान मूल्य दिया जाएगा। कच्चा आढ़तियों से किसानों को होने वाले भुगतान में पारदर्शिता बरती जाएगी। इस बारे में महकमे के अधिकारियों को जरूरी हिदायत दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि धान के लिए महकमे की ओर से बोरे भी खरीदे जाएंगे। धान की कुल संभावित खरीद देखते हुए करीब डेढ़ करोड़ तक बोरे खरीदे जाएंगे। पहले चरण में 75 लाख बोरे खरीदे जा रहे हैं। इसके बाद जरूरत को देखते हुए शेष बोरे मंगाए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी