किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं: आकिल

विकासनगर कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस पार्टी का हस्ताक्षर अभियान बुधवार को जमनपुर में चला।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 07:52 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 07:52 PM (IST)
किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं: आकिल
किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं: आकिल

विकासनगर: कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस पार्टी का हस्ताक्षर अभियान बुधवार को जमनपुर में चला। कांग्रेस नेताओं ने किसानों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाने और कानून वापस लिए जाने तक अभियान को जारी रखने का निर्णय लिया।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव आकिल अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि कानूनों को लागू करके किसान विरोधी होने की अपनी सच्चाई को जाहिर किया है। सरकार ने किसानों की फसल को अपने कुछ चहेते उद्योगपतियों के हवाले करने के लिए इस प्रकार का कठोर कदम उठाया है। कृषि कानूनों के फेर में फंसकर किसान अपनी फसल को अपनी मर्जी के व्यापारियों को नहीं बेच सकेगा, जिससे उसकी दैनिक आवश्यकताएं प्रभावित होंगी। उन्होंने कहा कि मंडी में बैठा व्यापारी किसानों को बीज-खाद के अतिरिक्त उनके अन्य आवश्यकताओं को पूरा करता है। मंडियों के बंद हो जाने से किसान के सामने गंभीर समस्या खड़ी होगी। कार्यक्रम में वाहिद इकबाल, नदीम ठेकेदार, डा. इकबाल सिद्दीकी, हाजी अमजद, मासूम अली, ऋषि पठानिया, राजू, अमजद अली, हारून, मौहम्मद राशिद, मौहम्मद शहजाद आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी