बागेश्वर के डीएम और एसपी से मांगा स्पष्टीकरण

नौकरशाही का मनमाना रवैया शुक्रवार को एक बार फिर उजागर हुआ। कुमाऊं मंडल के अंतर्गत बागेश्वर में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की मौजूदगी में हुए सरकारी कार्यक्रम में वहां के डीएम और एसपी गैर हाजिर रहे। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने बागेश्वर के डीएम और एसपी से स्पष्टीकरण तलब कर लिया।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 07:30 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 07:30 AM (IST)
बागेश्वर के डीएम और एसपी से मांगा स्पष्टीकरण
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की मौजूदगी में हुए सरकारी कार्यक्रम में वहां के डीएम और एसपी गैर हाजिर रहे।

राज्य ब्यूरो, देहरादून: नौकरशाही का मनमाना रवैया शुक्रवार को एक बार फिर उजागर हुआ। कुमाऊं मंडल के अंतर्गत बागेश्वर में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की मौजूदगी में हुए सरकारी कार्यक्रम में वहां के डीएम और एसपी गैर हाजिर रहे। इस पर कैबिनेट मंत्री महाराज की नाराजगी की जानकारी मिलते ही मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने बागेश्वर के डीएम और एसपी से स्पष्टीकरण तलब कर लिया।

बागेश्वर में शुक्रवार को पर्यटन एवं सिंचाई योजनाओं के लोकार्पण का कार्यक्रम पूर्व से निर्धारित था। जब कैबिनेट मंत्री महाराज लोकार्पण के सिलसिले में कार्यक्रम स्थल पहुंचे तो जानकारी मिली कि डीएम और एसपी नहीं पहुंचे। महाराज ने इस पर तत्काल मुख्य सचिव ओमप्रकाश को फोन कर इसकी जानकारी देते हुए सख्त नाराजगी जताई। मुख्य सचिव ने भी तत्काल डीएम और एसपी से स्ष्टीकरण मांग लिया।

कैबिनेट मंत्री महाराज के अनुसार लोकार्पण कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब वह बागनाथ में दर्शन कर लौट रहे थे, तब बागेश्वर के डीएम व एसपी उनके पास पहुंचे। दोनों ने ही खेद जताया। कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण लोकार्पण कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए थे। कैबिनेट मंत्री महाराज के अनुसार उन्होंने दोनों अधिकारियों के पेच कसे और कहा कि सरकारी कार्यक्रम में उनका न पहुंचना, सरकार और जनता का अपमान है। इसे किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें- 13 आइपीएस अधिकारियों के बदलें पदभार

उधर, शुक्रवार शाम को शासन ने जिन आइपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए, उनमें बागेश्वर के एसपी मणिकांत मिश्र का नाम भी शामिल है। हालांकि, शासन ने इन तबादलों को जनहित में रूटीन प्रक्रिया का हिस्सा बताया है, लेकिन बागेश्वर के एसपी के तबादले को मंत्री की नाराजगी से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: प्रवर्तन सिपाहियों की भर्ती में सवर्ण गरीबों को भी मिलेगा आरक्षण, नियमावली में संशोधन की तैयारी

chat bot
आपका साथी