दीपावली पर नगर निगम में लगेगी प्रदर्शनी

दीपावली के मौके पर नगर निगम परिसर में स्वयं सहायता समूहों की ओर से स्वनिíमत स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 09:33 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 09:33 PM (IST)
दीपावली पर नगर निगम में लगेगी प्रदर्शनी
दीपावली पर नगर निगम में लगेगी प्रदर्शनी

जागरण संवाददाता, देहरादून: दीपावली के मौके पर नगर निगम परिसर में स्वयं सहायता समूहों की ओर से स्वनिíमत स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस संबंध में समूह के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को महापौर सुनील उनियाल गामा से मुलाकात की। महापौर ने उन्हें निगम परिसर में स्थान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधियों ने महापौर को स्वनिíमत उत्पादों से अवगत कराया। इस दौरान स्वयं सहायता समूह की ओर से नगर निगम से सहायता के लिए निवेदन किया। जिस पर महापौर गामा ने उचित कार्रवाई का आश्वाशन दिया। महापौर ने कहा कि निगम परिसर में प्रदर्शनी आयोजित होने से समूहों को एक बाजार उपलब्ध होगा, जिससे उनकी आíथकी तो मजबूत होगी ही, साथ ही लोकल फॉर वोकल का मंत्र साकार रूप भी लेगा। बता दें कि, नगर निगम विभिन्न आयामों के माध्यम से स्वयं सहायता समूह के रूप में कार्यरत नागरिकों को ब्याज रहित लघु ऋण भी उपलब्ध करवाता है, जो आत्मनिर्भर उत्तराखंड की अवधारणा को मजबूती प्रदान कर रहा है।

chat bot
आपका साथी