जानिए दो मार्च को आपके शहर में क्या कुछ है खास, हर छोटी-बड़ी खबर पर बनाएं नजर

Events In Dehradun Today 2 March आपके शहर देहरादून में हर दिन की तरह ही दो मार्च को भी कई तरह की गतिविधियां जारी रहेंगी। सबसे पहले बात करते हैं उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र की। विधानसभा बजट सत्र का आज दूसरा दिन है।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 09:15 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 09:15 AM (IST)
जानिए दो मार्च को आपके शहर में क्या कुछ है खास, हर छोटी-बड़ी खबर पर बनाएं नजर
जानिए दो मार्च को आपके शहर में क्या कुछ है खास, हर छोटी-बड़ी खबर पर बनाएं नजर।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Events In Dehradun Today 2 March आपके शहर देहरादून में हर दिन की तरह ही दो मार्च को भी कई तरह की गतिविधियां जारी रहेंगी। सबसे पहले बात करते हैं उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र की। विधानसभा बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। पहले दिन राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत हुई। इसके अलावा दून के निजी अस्पतालों में भी टीकाकरण शुरू किया जाएगा। बात विरोध-प्रदर्शन की करते हैं।

दून में उपनल कर्मचारियों का धरना और शासन स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। महिला और बाल विकास विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की हड़ताल, सुबह 10 बजे से कार्यालय में होगी। वहीं, आर्यन क्षेत्री क्रिकेट मैदान पर स्व. नवनीश खंडूडी मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट, सुबह दस बजे से। इसके अलावा कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा। 

देहरादून में खास 

-दून के निजी अस्पतालों में भी शुरू होगा टीकाकरण।

-उपनल कर्मचारिर्यों का धरना और शासन स्तरीय बैठक।

-महिला और बाल विकास विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की हड़ताल, सुबह 10 बजे से कार्यालय में।

-आर्यन क्षेत्री क्रिकेट मैदान पर स्व. नवनीश खंडूडी मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट, सुबह दस बजे से।

-स्वामी प्रकाशानंद की प्रेसवार्ता, प्रेस क्लब में, दोपहर 12 बजे।

हरिद्वार में खास 

-आज से सभी सीएचसी पर बुजुर्गों को लगेगा कोरोना से बचाव के लिए टीका।

-मेलाधिकारी कुंभ दीपक रावत सीसीआर में अधिकारियों की लेंगे बैठक। 

-मेला आइजी संजय गुंज्याल महाशिवरात्रि स्नान की तैयारियों को लेकर लेंगे बैठक। 

विकासनगर में खास 

-कोविड नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान। 

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Update: सामान्य से चार डिग्री अधिक हुआ दून का पारा, बुधवार से इन जिलों में हो सकती है बारिश

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी