Events In Dehradun: देहरादून में जारी रहेंगी कई गतिविधियां, जानिए आज क्या कुछ है खास

Events In Dehradun on 5th December 2020 छह दिसंबर 2020 को भी देहरादून में तमाम तरह की गतिविधियां जारी रहेंगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा देहरादून में मंडल बैठक को संबोधित करेंगे। जेपी नड्डा उत्तराखंड के चार दिवसीय दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sun, 06 Dec 2020 07:45 AM (IST) Updated:Sun, 06 Dec 2020 07:45 AM (IST)
Events In Dehradun: देहरादून में जारी रहेंगी कई गतिविधियां, जानिए आज क्या कुछ है खास
देहरादून में आज भी जारी रहेंगी कई गतिविधियां।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Events In Dehradun on 5th December 2020 छह दिसंबर 2020 को भी देहरादून में तमाम तरह की गतिविधियां जारी रहेंगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा देहरादून में मंडल बैठक को संबोधित करेंगे। जेपी नड्डा उत्तराखंड के चार दिवसीय दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत होमगार्ड मुख्यालय में रैतिक परेड में शिरकत करेंगे। रविवार को साप्ताहिक बंदी के दौरान बाजार बंद रहेंगे। दुकान खोलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बात क्रिकेट जगत की करें तो तनुष क्रिकेट एकेडमी मं द्वितीय ऊर्जा कपट टी- 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। विकासनगर में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए बनाए गए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है। 

देहरादून में खास 

-होमगार्ड मुख्यालय में सुबह नौ बजे से रैतिक परेड। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह होंगे मुख्य अतिथि। 

-तनुष क्रिकेट एकेडमी में द्वितीय ऊर्जा कप टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला, सुबह दस बजे से। 

-भाजपा वार्ड 42 की मंडल बैठक को दोपहर दो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा करेंगे संबोधित। 

-सप्ताहिक बंदी के दौरान बाजार रहेगा बंद। इस दौरान दुकानों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खोलने पर होगी कार्रवाई। 

-महानगर कांग्रेस की दोपहर 12 बजे होगी कांग्रेस भवन में शोक सभा। दिवंगत पूर्व विस उपाध्यक्ष मैखुरी को दी जाएगी श्रद्धांजलि। 

विकासनगर में खास 

-कोविड नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान। 

यह भी पढ़ें: Events In Dehradun: जानिए देहरादून में आज क्या कुछ है खास, हर गतिविधि पर बनाएं नजर

chat bot
आपका साथी