पेयजल निगम कर्मचारियों की चेतावनी, जल्द स्थानांतरण नहीं किया तो होगा आंदोलन

पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ लंबे समय से कर्मचारियों के स्थानांतरण की मांग कर रहा है। शासन की ओर से इसका संज्ञान न लिए जाने से कर्मचारियों में रोष है।

By Edited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 08:08 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 07:47 PM (IST)
पेयजल निगम कर्मचारियों की चेतावनी, जल्द स्थानांतरण नहीं किया तो होगा आंदोलन
पेयजल निगम कर्मचारियों की चेतावनी, जल्द स्थानांतरण नहीं किया तो होगा आंदोलन

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ लंबे समय से कर्मचारियों के स्थानांतरण की मांग कर रहा है। शासन की ओर से इसका संज्ञान न लिए जाने से कर्मचारियों में रोष है। निगम कर्मचारियों ने जल्द स्थानांतरण नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 

शनिवार को परेड ग्राउंड स्थित संघ भवन में उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ की बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रांतीय अध्यक्ष विजय खाली और महामंत्री धमेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारियों ने स्थानांतरण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। वहीं, नीलम मैखुरी व गौरव बर्तवाल ने कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के आधार पर एरियर न दिए जाने पर नाराजगी जताई। कर्मचारियों को बोनस नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया गया। महासंघ ने सरकार और शासन से सभी मांगों पर जल्द कार्रवाई की मांग की है। इस अवसर पर महासंघ के प्रांतीय संरक्षक प्रवीन सिंह रावत, पंकज मर्तोलिया, गौरव बर्तवाल, मीरा देवी, स्वेता आगरी, अनिरूद्ध कठैत, हेमंत कुमार कुंदन सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। 

प्रोजेक्ट निर्धारित समय से पहले पूरा होने पर सीएम को धन्यवाद बैठक में उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ ने हरिद्वार में निर्धारित समय से पहले नमामि गंगे प्रोजेक्ट पूरा होने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें: आंगनबाड़ी कार्यक‌र्त्रियों ने किया सीएम आवास कूच, पुलिस ने रोका Dehradun News

प्रांतीय अध्यक्ष विजय खाली ने बताया कि हरिद्वार में पीपीपी मोड पर पहला एसटीपी निर्धारित समय से पहले पूरा हो गया है। उन्होंने पेयजल निगम व जल संस्थान को वेतन व पेंशन के लिए 42 करोड़ रुपये देने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। महासंघ ने पेयजल निगम एवं जल संस्थान का एकीकरण कर राजकीय विभाग बनाए जाने पर भी धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें: किसानों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, झूठे वायदे करने का लगाया आरोप

chat bot
आपका साथी