उपनल कर्मचारियों ने लगाया सरकार पर अनदेखी का आरोप, दोबारा आंदोलन की दी चेतावनी

रविवार को उपनल कर्मचारी महासंघ की प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक यमुना कालोनी में संघ भवन में हुई।बैठक में मुख्य बिंदु यह रहा कि अगली कैबिनेट बैठक में उपनल कर्मचारियों की मांगों का मसला नहीं रखा गया तो महासंघ अगले दिन से आंदोलन शुरू कर देगा।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 09:25 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 10:12 PM (IST)
उपनल कर्मचारियों ने लगाया सरकार पर अनदेखी का आरोप, दोबारा आंदोलन की दी चेतावनी
सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए उपनल कर्मियों ने फिर से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

जागरण संवाददाता, देहरादून: सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए उपनल कर्मियों ने फिर से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। कर्मचारी हाल ही में हुई कैबिनेट बैठकों में उनकी मांगों को नहीं रखे जाने से नाराज हैं। रविवार को उपनल कर्मचारी महासंघ की प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक यमुना कालोनी में संघ भवन में हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य बिंदु यह रहा कि अगली कैबिनेट बैठक में उपनल कर्मचारियों की मांगों का मसला नहीं रखा गया तो महासंघ अगले दिन से आंदोलन शुरू कर देगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस दौरान संगठन के प्रदेश महामंत्री हेमंत सिंह रावत ने समस्त कार्यकारिणी के सामने आय-व्यय का विवरण दिया। साथ ही कहा कि पूर्व में 56 दिन के आंदोलन में समस्त कर्मचारियों ने महासंघ का साथ दिया और अब जो भी निर्णय महासंघ लेगा, कर्मचारी उसमें साथ होंगे। सरकार की ओर से आश्वासन देने के बावजूद मांगों पर कार्रवाई न होना दुभाग्र्यपूर्ण है।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कुशाग्र जोशी, विनोद गोदियाल, विनय प्रसाद, नागेंद्र मंडोली, निशांत पुंडीर, सुभाष डोभाल, जीतराम, दिनेश लाल, नवीन सिंह, मयंक चौहान, राज सिंह, दयाल सिंह राणा, अभिनव जोशी, विपिन असवाल, राशिका रावत, पूजा पांडे, दीपा कंसल, आरती चौधरी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड आने के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लेने वालों को ही मिलेगी छूट, जानें- और क्या बोले सीएम धामी

पालीवाल बने व्यापार मंडल तपोवन इकाई के अध्यक्ष

देहरादून : भुवन पालीवाल को दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल तपोवन इकाई का अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा अमित को महामंत्री व रोहित नौटियाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने रविवार को रायपुर के तपोवन बाजार इकाई की नई कार्यकारिणी गठित की। जिसमें वासु सिंह को व्यापार मंडल की मुख्य इकाई में कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। इस दौरान दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मेसोन ने तपोवन व्यापार इकाई के सभी व्यापारियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आगे इसी प्रकार से एकजुट होकर सभी व्यापारी मिलकर काम करेंगे। इस अवसर पर व्यापार मंडल के संरक्षक सुशील अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर फुलारा व हरीश विरमानी, महासचिव पंकज, अध्यक्ष मनन आनंद, उपाध्यक्ष मनीष मोनी, शशि शर्मा, हरीश चंद्र आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में संडे मेगा इवेंट के तहत चला विशेष सफाई जन जागरण अभियान, पौधरोपण भी

chat bot
आपका साथी