उत्तराखंड की आर्थिक विकास दर को झटका, जानिए कितने फीसद की आई गिरावट

प्रदेश की आर्थिक विकास दर को झटका लगा है। 2019-20 में आर्थिक दर 1.5 फीसद गिरकर 4.30 फीसद तक पहुंच गई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में प्रति व्यक्ति आय में इजाफा हुआ है।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 03:13 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 11:34 PM (IST)
उत्तराखंड की आर्थिक विकास दर को झटका, जानिए कितने फीसद की आई गिरावट
उत्तराखंड की आर्थिक विकास दर को झटका।

देहरादून, राज्य ब्यूरो। Coronavirus Effetc प्रदेश की आर्थिक विकास दर को बड़ा झटका लगा है। वर्ष 2018-19 की तुलना में वर्ष 2019-20 में विकास दर डेढ़ फीसद घटकर 4.30 फीसद रह गई है। राहत की बात ये है कि इस अवधि में प्रति व्यक्ति आय 191450 से बढ़कर 202895 रुपये अनुमानित है। प्रति व्यक्ति आय में करीब 5.98 फीसद वृद्धि हुई है।  

वैश्विक कोरोना महामारी के चलते बीते माह मार्च से देशभर में लॉकडाउन लागू होने के कारण आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। इसका अर्थव्यवस्था पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है। बीते वित्तीय वर्षों के लिए अर्थव्यवस्था के आंकड़ों पर भी इसका असर पड़ा है। अर्थ और संख्या निदेशालय की ओर से जारी आंकड़ों में बीते तीन वर्षों 2017-18, 2018-19 और 2019-20 में राज्य की आर्थिक गतिविधियों में हो रहे बदलाव को दर्शाया गया है। 

वर्ष 2019-20 में 2018-19 की तुलना में अर्थव्यवस्था का आकार बढ़ा है। वास्तविक सकल राज्य घरेलू उत्पाद के मुताबिक 2019-20 में अर्थव्यवस्था का आकार 199.72 हजार करोड़ अनुमानित किया गया है। वर्ष 2018-19 में यह 191.48 हजार करोड़ रहने का अनुमान है। यह वृद्धि दर 4.30 फीसद है। यह राष्ट्रीय स्तर पर 4.20 फीसद से से कुछ अधिक है। वहीं 2018-19 में यह विकास दर 5.80 फीसद थी। 2017-18 में विकास दर 7.9 फीसद रहने का अनुमान है। तीन वर्षों में गिरावट लगातार जारी है। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 6.37 लाख श्रमिकों ने भुगता लॉकडाउन का खामियाजा, जानें- औद्योगिक इकाइयों की स्थिति 

राज्य में सालाना प्रति व्यक्ति आय 2017-18, 2018-19 व 2019-20 में क्रमश: 1,80,613 रुपये, 1,91,450 रुपये व 202895 रुपये रहने का अनुमान है। प्रति व्यक्ति आय में राज्य में 2019-20 में इससे पहले साल की तुलना में 5.98 फीसद की वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़ें: Unlock 4.0: उत्तराखंड आ रहे हैं तो इस खबर को पढ़ना न भूलें, यहां आने वालों के लिए नए आदेश जारी

chat bot
आपका साथी