पांडालों में दुर्गा पूजा शुरू ऑनलाइन जुड़े श्रद्धालु

शहर में दुर्गाबाड़ी समेत अन्य जगहों पर दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 10:26 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:07 AM (IST)
पांडालों में दुर्गा पूजा शुरू ऑनलाइन जुड़े श्रद्धालु
पांडालों में दुर्गा पूजा शुरू ऑनलाइन जुड़े श्रद्धालु

जागरण संवाददाता, देहरादून: शहर में दुर्गाबाड़ी समेत अन्य जगहों पर दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू हो गया है। गुरुवार को दुर्गा पूजा पांडालों में माता के भजनों पर भक्त खूब थिरके। हालांकि, कोरोना महामारी के कारण इस बार दुर्गा पूजा पांडालों में श्रद्धालुओं को सीमित संख्या में ही प्रवेश दिया जा रहा है। अन्य श्रद्धालुओं के लिए पांडालों से सोशल मीडिया के जरिये दुर्गा पूजा का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन दुर्गा पूजा से जुड़कर जगत जननी के भजन-कीर्तन किए। पांडालों में 26 अक्टूबर तक मां दुर्गा का पूजन होगा। इसके बाद जगत जननी की मूर्ति को विसर्जित किया जाएगा।

देहरादून में दुर्गाबाड़ी में हर साल नवरात्र पर दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाता है। हालांकि, इस बार दुर्गा पूजा पांडाल में भीड़ नहीं होने दी जा रही। लेकिन, ऑनलाइन माध्यम से भक्तों को दुर्गा पूजा में शामिल होने को अवसर दिया जा रहा है। पहले दिन पूजा में केवल आयोजक ही मौजूद रहे। उनके लिए भी मूíत छूने की मनाही है। श्रद्धालु फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये पूजा में शामिल होकर माता के दर्शन कर रहे हैं। दुर्गाबाड़ी आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. कौस्तुभ नाग ने बताया कि 23 तारीख को सप्तमी पूजा के बाद पुष्पाजलि व संध्या आरती, 24 को अष्टमी पूजा व संध्या आरती, 25 को नवमी पूजा व पुष्पाजलि और 26 को दशमी पूजा होगी।

उधर, दूनघाटी मा दुर्गा सेवा समिति ने कालिंदी एनक्लेव में महाषष्टी पूजा का आयोजन किया। शाम को भव्य आरती हुई। यहां सभी कार्यक्रम सादगी से हुए। उत्तरायण कालीबाड़ी पूजा समिति की ओर से मॉडल कॉलोनी आराघर में आज से दुर्गा पूजा अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। समिति के अधीर मुखर्जी ने बताया कि यह 40वा अनुष्ठान है। कोरोना के चलते कार्यक्रम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है।

chat bot
आपका साथी