रिलीव होते ही डा. जोशी को फिर मिला नगर निगम में प्रभार, पढ़‍िए पूरी खबर

नगर निगम में मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. कैलाश जोशी शनिवार नवीन तैनाती स्थल उत्तराखंड स्वास्थ्य महानिदेशालय के लिए रिलीव तो हुए लेकिन दो घंटे बाद ही उन्हें वापस इसी पद का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया। स्वास्थ्य महानिदेशालय में डा. जोशी को संयुक्त निदेशक पद पर ज्वाइनिंग दी गई।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 12:28 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 12:28 PM (IST)
रिलीव होते ही डा. जोशी को फिर मिला नगर निगम में प्रभार, पढ़‍िए पूरी खबर
नगर निगम में पूरा दिन घटनाक्रम को लेकर चर्चा होती रही।

जागरण संवाददाता, देहरादून। नगर निगम में मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. कैलाश जोशी शनिवार सुबह नवीन तैनाती स्थल उत्तराखंड स्वास्थ्य महानिदेशालय के लिए रिलीव तो हुए, लेकिन दो घंटे बाद ही उन्हें वापस इसी पद का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया। स्वास्थ्य महानिदेशालय में डा. जोशी को संयुक्त निदेशक पद पर ज्वाइनिंग दी गई। माना जा रहा था कि अब निगम में नए स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनोज वर्मा की ज्वाइनिंग का रास्ता साफ हो गया है लेकिन इसी बीच नया आदेश आ गया, जिसमें डा. जोशी को मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी के अतिरिक्त प्रभार का जिक्र रहा। नगर निगम में पूरा दिन घटनाक्रम को लेकर चर्चा होती रही।

गत पांच अक्टूबर को शासन ने नगर निगम के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी व वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी के तबादले कर डा. मनोज वर्मा को निगम के अतिरिक्त प्रभार के आदेश दिए थे। इसके अगले दिन महापौर की ओर से स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत से शहर की सफाई व्यवस्था का हवाला देकर दोनों तबादले निरस्त करने का आग्रह किया था। मंत्री ने इस पर सैद्धांतिक सहमति जताई तो निगम प्रशासन बेफिक्र हो गया। इस बीच शुक्रवार को डा. वर्मा चार्ज लेने नगर निगम पहुंच गए, लेकिन निगम ने पुराने अधिकारी रिलीव ही नहीं किए। इसी बीच शनिवार को मामले के तूल पकडऩे पर मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. कैलाश जोशी ने अपना चार्ज वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरके सिंह को सौंप दिया व स्वास्थ्य महानिदेशालय के लिए रिलीव हो गए। दो घंटे बाद उनके अतिरिक्त प्रभार के आदेश हो गए। महापौर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि शासन से शहर की सफाई व्यवस्था के प्रति आग्रह किया था, संभवत: इसी वजह से डा. जोशी को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: जिलों को शिक्षक भर्ती शुरू करने के आदेश, जानिए किस जिले में हैं कितने पद

फिर टले ट्रैक्टर ट्राली के टेंडर

नगर निगम में किराये पर लगने वाली 35 ट्रैक्टर ट्राली के टेंडर शनिवार को भी नहीं खुल सके। दो दिन से टाले जा रहे टेंडर को लेकर चर्चा हो रही। चर्चा है कि निगम के कुछ अधिकारी उत्तरकाशी की एक कंपनी को टेंडर देने की सांठगांठ में जुटे हैं जबकि टेंडर में बाकी तीन स्थानीय कंपनी भी पूरा जोर लगाए हुए हैं। अब सोमवार को टेंडर खुलने की बात कही जा रही।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: आपत्तियों के कारण नहीं हुआ किराया वृद्धि पर फैसला, नए सिरे से बनाई जाएगी समिति

chat bot
आपका साथी