MasterChef Norway-2020: मास्टर शेफ नॉर्वे में दून की डॉ. सकीरत, टॉप-16 में बनाई जगह

डॉ. सकीरत वडै़च ने नॉर्वे के टीवी शो मास्टरशेफ नॉर्वे-2020 में टॉप-16 में जगह बनाकर देश का मान बढ़ाया है। वे मास्टर शेफ नॉर्वे में चुने जाने वाली भारतीय मूल की पहली महिला हैं।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 01:27 PM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 01:27 PM (IST)
MasterChef Norway-2020: मास्टर शेफ नॉर्वे में दून की डॉ. सकीरत, टॉप-16 में बनाई जगह
MasterChef Norway-2020: मास्टर शेफ नॉर्वे में दून की डॉ. सकीरत, टॉप-16 में बनाई जगह

देहरादून, जेएनएन। दून निवासी डॉ. सकीरत वडै़च ने नॉर्वे के टीवी शो मास्टरशेफ नॉर्वे-2020 में टॉप-16 में जगह बनाकर देश का मान बढ़ाया है। वे मास्टर शेफ नॉर्वे में चुने जाने वाली भारतीय मूल की पहली महिला हैं। उनका परिवार दून में रहता है। डॉ. सकीरत ने बताया कि उनकी मास्टर शेफ यात्रा काफी रोमांचक रही है। 

डॉ. सकीरत वडै़च की प्राथमिक शिक्षा दून में एन मैरी स्कूल और एशियन स्कूल से हुई है। उन्होंने दिव्य ज्योति कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेस, मोदीनगर से स्नातक किया। इसके बाद वह लंदन चली गईं और वहां किंग्स कॉलेज लंदन से एस्थेटिक डेंटिस्ट्री में मास्टर्स के साथ पोस्ट-ग्रेजुएशन पूरा किया। डॉ. सकीरत शादी के बाद 2012 के अंत में नॉर्वे चली गईं। 2014 से नॉर्वे में दंत चिकित्सक हैं। उनके पति डॉ. मोहपाल सिंह भी नॉर्वे में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। उनकी दो साल की एक बेटी है।

डॉ. सकीरत का मानना है कि उनकी मास्टर शेफ यात्रा काफी रोमांचक रही। उन्होंने बताया कि मास्टर शेफ नॉर्वे-2020 ने सत्र में भाग लेने के लिए आवेदन मांगे थे। उन्होंने आवेदन पत्र भेजा था, जिसके बाद उन्हें ऑडिशन के लिए बुलाया गया। इंटरव्यू में वह टॉप-16 में जगह बनाने में कामयाबी रहीं। 

परिवार रहता है दून में

डॉ. सकीरत के माता-पिता देहरादून में ही रहते हैं। पिता जगदेव सिंह वड़ैच वर्तमान में ओएनजीसी में जीएम हैं।

मां प्रभपाल वडै़च प्रोफेसर रही हैं। उन्हें हमेशा से ही खाना बनाने का शौक रहा है और बेटी सकीरत के अंदर खाने के प्रति जिज्ञासा भी उन्हीं के बूते बढ़ी है।

मास्टर शेफ के निर्णायकों से ली प्रेरणा

डॉ. सकीरत का मानना है कि मास्टर शेफ के निर्णायक मिशेलिन, शेफ विकास खन्ना आदि के जीवन और संघर्ष से उन्हें प्रेरणा मिली है। जब वह उनको देखती हैं तो लगता है कि कुछ भी असंभव नहीं है।

यह भी पढ़ें: रैपर बादशाह के साथ सुर मिलाते नजर आएंगे पौड़ी के आशीष, दिखेगा पहाड़ी तड़का

सितंबर में प्रसारित होगा शो

डॉ. सकीरत के अनुसार मास्टर शेफ नॉर्वे में उन्हें भारत और विदेशों से भी काफी प्यार मिलेगा। शो नॉर्वे के चैनल पर सितंबर में प्रसारित होगा। 

यह भी पढ़ें: सुर ताल संग्राम में देहरादून की शिवानी प्रथम, पिथौरागढ़ की हेमा द्वितीय

chat bot
आपका साथी