दूनवासियों को भाया लजीज थाई फूड, वरिष्ठ नागरिकों को थाइलैंड घूमने का दिया न्योता

टीएटी की ओर से आयोजित कार्यशाला में दूनवासियों को थाई कॉर्न सूप वेजिटेबल सूप व अन्य लजीज व्यंजन को खूब भाए।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sat, 16 Mar 2019 10:02 PM (IST) Updated:Sun, 31 Mar 2019 09:21 AM (IST)
दूनवासियों को भाया लजीज थाई फूड, वरिष्ठ नागरिकों को थाइलैंड घूमने का दिया न्योता
दूनवासियों को भाया लजीज थाई फूड, वरिष्ठ नागरिकों को थाइलैंड घूमने का दिया न्योता

देहरादून, जेएनएन। टूरिज्म अथॉरिटी ऑफ थाइलैंड (टीएटी) की ओर से आयोजित कार्यशाला में दूनवासियों को थाइलैंड की विश्व स्तरीय बॉडी मसाज व स्पा सेवाओं का लाभ लेने का अवसर मिला। वहीं, थाई कॉर्न सूप, वेजिटेबल सूप व अन्य लजीज व्यंजन भी दूनवासियों को खूब भाए। टीएटी के निदेशक इसराइल स्टापनसेथ ने भारत के वरिष्ठ नागरिकों को थाइलैंड घूमने का न्योता दिया। कहा कि थाइलैंड सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को विशेष रियायत देने की योजना बनाई है।  

शनिवार को राजपुर रोड स्थित वर्ल्‍ड इंटीग्र्रिटी सेंटर (डब्लूआइसी) में 'अमेजिंग थाइलैंड गोल्डन एक्सपीरियंस' विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि एवं टूरिज्म अथॉरिटी ऑफ थाइलैंड के डायरेक्टर इसराइल स्टापनसेथ ने कहा कि थाइलैंड वरिष्ठ नागरिकों के लिए विश्व का सबसे बेहतर देश है। यहां प्राकृतिक सौंदर्य के साथ ही भारतीय परंपराओं का अंश भी देखने को मिलता है। 

यहां विश्व स्तरीय लग्जरी होटल एवं रेस्तरां सेवाएं खास आकर्षण हैं, जिनमें थाई फूड, सूप, स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जाते हैं। थाई स्पा व बॉडी मसाज भी प्रमाणिक है। कहा कि समुद्र के किनारे शांति की अनुभूति होती है। वरिष्ठ नागरिकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। कहा कि थाई लोग भारतीयों का विशेष रूप से स्वागत करते हैं। थाई व भारतीयों के बीच खास तरह का पारंपरिक रिश्ता भी है। इस अवसर पर डब्लूआइसी की अध्यक्ष नाजिया इजुद्दीन व अन्य उपस्थित रहे।

क्यों खास है थाईलैंड

व्यंजन: 

थाईलैंड में स्ट्रीट फूड को खास पसंद किया जाता है। 

-नॉर्थ, सेंट्रल, नॉर्थ-ईस्ट, साउथ जोन में लोकप्रिय व्यंजनों का खास महत्व है। 

-फ्रूट से विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। 

घूमने का आनंद:

-प्राकृतिक सौंदर्य के लिहाज से थाइलैंड बेहद सुंदर देश है। यहां हरे-भरे वन, पर्वत व समुद्र के सुंदर तट हैं। 

-यहां के रेगिस्तान भी घूमने के लिए खासे लोकप्रिय हैं। हर रेगिस्तान में अलग रंग व दृश्य नजर आता है। 

मानसिक तनाव भी दूर करें:

थाई बॉडी मसाज व स्पा विश्वभर में प्रसिद्ध है। यहां की स्पा व मसाज प्रमाणिक मानी जाती है। इसे मानसिक तनाव दूर करने के लिए उपयुक्त माना जाता है।

यह भी पढ़ें: पर्यावरण संरक्षण को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा, सुधरेंगे हालात

यह भी पढ़ें: शुद्ध आहार, निर्मल विचार और योगाभ्यास से दूर रहेंगी बीमारियां

chat bot
आपका साथी