हत्या के मामले में डॉक्टर दोषी करार, 26 नवंबर को सजा पर फैसला

नसीम अहमद हत्या मामले में डॉक्टर को दोषी करार दिया गया है। जिसके बाद अब उसकी सजा पर 26 नवंबर को फैसला होगा।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 09:05 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 09:16 AM (IST)
हत्या के मामले में डॉक्टर दोषी करार, 26 नवंबर को सजा पर फैसला
हत्या के मामले में डॉक्टर दोषी करार, 26 नवंबर को सजा पर फैसला

विकासनगर, [जेएनएन]: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नसीम अहमद ने हत्या के मामले में चिकित्सक को दोषी करार दिया है। साथ ही सजा पर फैसले के लिए 26 नवंबर की तिथि नियत की है। 

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी नरेश चंद्र बहुगुणा के अनुसार 20 दिसंबर 2012 को विकासनगर कोतवाली में इसरार अहमद पुत्र सरफुदीन निवासी डांडा जीवनगढ़ ने डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। रिपोर्ट में उसने बताया कि वह चचेरे भाई नसीम अहमद पुत्र रसीद अहमद निवासी डांडा (जीवनगढ़) के साथ सुबह डॉ. विनोद कुमार शर्मा के क्लीनिक पर गए थे। नसीम को चिकित्सक विनोद से पैसे लेने थे। 

जब वह दोनों डॉ. के क्लीनिक पर पहुंचे तो नसीम क्लीनिक के अंदर चला गया। जहां बैठे डॉ. विनोद ने नसीम पर फायर झोंक दिया। गोली नसीम के पेट में लगी। बाद में उसने उपचार के दौरान दून अस्पताल में दम दम तोड़ दिया। इस मामले में चिकित्सक विनोद को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। अभियोजन की तरफ से 28 गवाहों में से 21 को अदालत में पेश किया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद विकासनगर एडीजे नसीम अहमद ने आरोपित चिकित्सक डॉ. विनोद को हत्या का दोषी माना। 

यह भी पढ़ें: एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, इस कारण दिया वारदात को अंजाम

यह भी पढ़ें: जिस प्रेमी के लिए युवती ने छोड़ा घर, उसी ने बड़ी बेरहमी से उतार दिया मौत के घाट

यह भी पढ़ें: महिला मजदूर की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

chat bot
आपका साथी