Uttarakhand Politics: उक्रांद की नवगठित केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक, संगठन की मजूबती व चुनाव की तैयारियों पर मंथन

उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की नवगठित केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया। केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि राज्य में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 02:45 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 02:45 PM (IST)
Uttarakhand Politics: उक्रांद की नवगठित केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक, संगठन की मजूबती व चुनाव की तैयारियों पर मंथन
उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की नवगठित केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर मंथन किया गया।

जागरण संवाददाता, देहरादून : Uttarakhand Politics उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की नवगठित केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया गया। शनिवार को सर्किट हाउस में दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी की अध्यक्षता में दो दिवसीय बैठक शुरू हुई। पहले दिन जिलाध्यक्षों ने अपने-अपने जनपदों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

उत्‍तराखंड क्रांति दल की बैठक में जनपदों के लिए नियुक्त किए गए प्रभारियों को एक माह के अंदर संगठन की गतिविधियों, चुनाव की तैयारी व कार्यक्रमों के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। इसके साथ ही अनुशासन में न रहने और दल की रीति-नीतियों का अनुसरण न करने वाले कार्यकर्त्‍ताओं पर सख्त कार्रवाई करने का भी निर्णय लिया गया।

केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि राज्य में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं। इसलिए हर कार्यकर्त्‍ता को पूरी लग्न व निष्ठा के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस की नीतियों से राज्य की जनता त्रस्त हो चुकी है। ऐसे में उत्‍तराखंड क्रांति दल के हर कार्यकत्र्ता को जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाना चाहिए। इसके लिए सभी से अपील भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- केजरीवाल आज हल्‍द्वानी में तो नानकत्‍ता में मत्‍था टेकेंगे सीएम और राज्‍यपाल

अनुशासन समिति के अध्यक्ष डीडी जोशी ने अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया। केंद्रीय प्रवक्ता विजय बौड़ाई ने कहा कि बैठक में कई और महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर दल के संरक्षक मंडल के सदस्य बीडी रतूड़ी, नारायण सिंह जंतवाल, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी, किशन मेहता, ललित बिष्ट, आनंद सिलमाना, सुनील ध्यानी, बहादुर रावत, जयप्रकाश, शांति प्रसाद भट्ट, जबर सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Politics: दिग्गजों ने परिवर्तन यात्रा से कार्यकर्त्ताओं में भरा जोश, हरकी पैड़ी से शुरू हुई दूसरे चरण की यात्रा

chat bot
आपका साथी