ननूरखेड़ा नहीं, अब एकता विहार होगा धरना स्थल; पढ़िए पूरी खबर Dehradun News

दून के परेड मैदान से धरना स्थल हर हाल में शिफ्ट किया जाएगा। हालांकि अब नया धरना स्थल ननूरखेड़ा नहीं बल्कि एकता विहार में होगा।

By Edited By: Publish:Sat, 15 Feb 2020 09:27 PM (IST) Updated:Sun, 16 Feb 2020 03:46 PM (IST)
ननूरखेड़ा नहीं, अब एकता विहार होगा धरना स्थल; पढ़िए पूरी खबर Dehradun News
ननूरखेड़ा नहीं, अब एकता विहार होगा धरना स्थल; पढ़िए पूरी खबर Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। परेड मैदान से धरना स्थल हर हाल में शिफ्ट किया जाएगा। हालांकि, अब नया धरना स्थल ननूरखेड़ा नहीं, बल्कि एकता विहार में होगा। आंदोलनकारियों का पक्ष सुनने के बाद महापौर ने यह निर्णय लिया है। स्मार्ट सिटी के कार्य और शहर के यातायात को सुधारने की दृष्टि से परेड ग्राउंड से धरना स्थल शिफ्ट करने की कवायद चल रही है।

शनिवार को परेड ग्राउंड से धरना स्थल शिफ्ट नहीं हो पाया, हालांकि महापौर सुनील उनियाल गामा ने जल्द ही धरना स्थल हर हाल में शिफ्ट करने की बात स्पष्ट कही है, लेकिन इसमें कुछ फेरबदल किया जा रहा है। पूर्व में महापौर ने ननूरखेड़ा में पीआरडी निदेशालय के पास स्थित नगर निगम की भूमि को नया धरना स्थल बनाने की बात कही थी। जिसे लेकर तमाम संगठन विरोध में उतर गए थे। वर्तमान में परेड ग्राउंड में धरना दे रहे गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान, उत्तराखंड संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच, देवभूमि ई-रिक्शा मालिक और चालक वेलफेयर सोसायटी और सीएए के विरोध में बैठे तमाम लोगों ने परेड मैदान से धरना स्थल शिफ्ट करने के फैसले का विरोध किया। 

सभी संगठनों का कहना था कि ननूरखेड़ा शहर से दूर है और वहां धरना-प्रदर्शन करने का कोई औचित्य नहीं। साथ ही उन्होंने परेड ग्राउंड से न उठने की चेतावनी दी। इस सब के बावजूद नगर निगम धरना स्थल शिफ्ट करने के फैसले पर अडिग है। हालांकि, इसमें थोड़ा परिवर्तन जरूर हो गया है। शनिवार को विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने नगर निगम में महापौर सुनील उनियाल गामा से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी, जिस पर महापौर ने उन्हें अपना तर्क देते हुए धरना स्थल शिफ्ट करने की आवश्यकता से अवगत कराया। इस दौरान महापौर ने संगठनों की समस्या को देखते हुए ननूरखेड़ा के बजाय सहस्रधारा रोड पर एकता विहार में स्थित भूमि पर शिफ्ट करने की बात कही। 

यह भी पढ़ें: आमजन का है पूरा होश, लेकिन अब नहीं थमेगा युवा जोश Dehradun News

महापौर सुनील उनियाल गामा का कहना है कि धरना स्थल जल्द शिफ्ट कर दिया जाएगा। परेड मैदान में स्मार्ट सिटी के तहत भव्य लाइब्रेरी का निर्माण किया जाना है, जिसका कार्य भी जल्द शुरू हो जाएगा। इसके अलावा परेड मैदान में धरना-प्रदर्शनों से यातायात व्यवस्था भी पटरी से उतर जाती है। ऐसे में धरना स्थल शिफ्ट करना आवश्यक है। संगठनों की समस्या को देखते हुए एकता विहार में धरना स्थल बनाया जाएगा। यह शहर से अधिक दूर भी नहीं है। 

यह भी पढ़ें: पदोन्नति में आरक्षण को लेकर कर्मचारी सड़कों पर, दफ्तरों में पसरा सन्नाटा

chat bot
आपका साथी