डीजीपी ने परिवार सहित शिलगुर विजट देवता के किए दर्शन

साहिया/कालसी दशहरा पर्व पर कालसी ब्लाक के सिमोग स्थित शिलगुर विजट देवता के दर्शन को बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 03:12 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 03:12 AM (IST)
डीजीपी ने परिवार सहित शिलगुर विजट देवता के किए दर्शन
डीजीपी ने परिवार सहित शिलगुर विजट देवता के किए दर्शन

संवाद सूत्र, साहिया/कालसी: दशहरा पर्व पर कालसी ब्लाक के सिमोग स्थित शिलगुर विजट देवता के दर्शन को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसमें परिवार सहित दर्शन करने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार भी पहुंचे, जिन्होंने देवता से खुशहाली की कामना की। अपनी पत्नी अलकनंदा अशोक और बेटी के साथ सिमोग पहुंचे पुलिस महानिदेशक ने जौनसार-बावर के सांस्कृतिक संवर्धन समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम का दीप जलाकर उद्घाटन भी किया। इसमें गायक राजेंद्र सिंह बिष्ट ने महासू वंदना की मनमोहक प्रस्तुति से सभी को आस्था के माहौल में रमा दिया।

पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार ने कहा कि जौनसार-बाबर में पौराणिक संस्कृति आज भी देखने को मिलती है। कहा कि इस देव तुल्य धरती पर उन्हे आने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि नशा पूरे देश की समस्या है, इसकी रोकथाम पुलिस अकेले नहीं कर सकती, जब तक जन सहयोग नहीं होगा युवाओं को नशे से दूर करने की मुहिम सफल नहीं हो सकती है। पुलिस और उसकी कार्य प्रणाली पर भी उन्होंने जनता को जागरूक किया। कहा कि चालान काटना भी कोई पुलिस का मकसद नहीं है, अच्छी पुलिस वह होती है जो बदमाशों पर हमला करे, इमानदारों का सम्मान हो। डीजीपी अशोक कुमार ने दशहरे पर कोटी कालोनी में टोंस वैली क्रीड़ा समिति के खेलकूद प्रतियोगिता भी उद्घाटन किया। खिलाड़ियों को खेल के प्रति हौसला बुलंद करने तथा इस क्षेत्र से मुकाम हासिल करने को प्रेरित भी किया। कार्यक्रमों में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कमलेश भट्ट, सीओ वीडी उनियाल, कोतवाल प्रदीप बिष्ट, थानाध्यक्ष कालसी ऋतुराज रावत, क्रीड़ा समिति अध्यक्ष शांति राम चौहान, टोंस वैली समिति के अध्यक्ष राजेंद्र नेगी, पूर्व बीडीसी सूरत सिंह चौहान, स्याणा सरदार सिंह चौहान, श्रीचंद शर्मा, सुपाराम राणा, संजीव नेगी, बिशन सिंह चौहान, गजेंद्र सिंह, वजीर मोहर सिंह, देव माली दर्शन सिंह, ज्येष्ठ प्रमुख भीम सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष कालसी दाताराम, राजेंद्र चौहान, साधुराम शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी