स्टार्टअप से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति, तैयार हो रहा है प्लान

स्टार्ट अप से उत्तराखंड में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। इसके लिए उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र और छात्राएं स्टार्टअप प्लान तैयार कर रहे हैं।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Tue, 05 Mar 2019 01:19 PM (IST) Updated:Tue, 05 Mar 2019 01:19 PM (IST)
स्टार्टअप से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति, तैयार हो रहा है प्लान
स्टार्टअप से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति, तैयार हो रहा है प्लान

देहरादून, अशोक केडियाल। इन्वेस्टर्स समिट से प्रभावित होकर उत्तराखंड में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राएं स्टार्टअप प्लान तैयार कर रहे हैं। ग्राफिक एरा डीम्ड विश्वविद्यालय के करीब 35 छात्रों ने इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (आइएयू) को अपने स्टार्टअप प्लान दिए हैं। जल्द ही उद्योग संघ ग्राफिक एरा विवि में स्टार्टअप कार्यशाला आयोजित करेगा। 

विदित हो कि पिछले साल सात और आठ अक्टूबर को रायपुर स्थित महाराणा प्रताप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित पहले उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट में इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (आइएयू) व डब्ल्यूआइटी के बीच एमओयू साइन हुआ था। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं वित्त मंत्री प्रकाश पंत मौजूद थे। दोनों संस्थानों के प्रमुखों ने संयुक्त उद्यमिता, रोजगार, आधुनिक प्रौद्योगिकी के लिए साझा उपक्रम लगाने जैसे 16 बिंदुओं पर प्रस्तुति दी थी। 

आइएयू के प्रदेश अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि डब्ल्यूआइटी के बाद उनका ग्राफिक एरा डीम्ड विवि के साथ एमओयू साइन हुआ है। जिसके तहत उद्योग संघ विवि में स्टार्टअप से लेकर विभिन्न जानकारी मुहैया करवाएगा। ग्राफिक एरा विवि से उद्योग संघ को अभी तक 35 स्टार्टअप प्लान प्राप्त हुए हैं। जबकि डब्ल्यूआइटी में स्टार्टअप के बिंदु को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दोनों संस्थानों में सेमेस्टर परीक्षा के बाद उद्योग संगठन स्टार्टअप कार्यशाला आयोजित करेगा।   

स्टार्टअप के प्रमुख बिंदु 

- डब्ल्यूआइटी व ग्राफिक एरा विवि-आइएयू के बीच साझेदारी व पारस्परिक संपर्क के लिए गठित समिति की बैठकें होगी। 

- दोनों संस्थान कार्यशाला, सम्मलेन व संगोष्ठी में सामूहिक रूप से प्रतिभाग करेंगे

-औद्योगिक विशेषज्ञ के सुझावों को संस्थान के पाठ्यक्रम के विकास में सम्मिलित किया जा रहा है। 

- दोनों संस्थानों में औद्योगिक विशेषज्ञ के अनुभव का व्याख्यान जल्द आयोजित किए जाएंगे। 

-संयुक्त अनुसंधान कार्यक्रम 

शोध एवं विकास प्रयोगशालाएं बनाई जाएंगी। 

- छात्रों को औद्योगिक छात्रवृत्ति प्रदान करने का मसौदा तैयार किया जा रहा है। 

- छात्राओं को उत्तम अभियांत्रिकी शिक्षा दी जाएगी। जनवरी से संयुक्त उद्यमिता आरंभ होगी। 

-विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण व उद्योगों का भ्रमण करवाया जाएगा। 

- सरकारी उपक्रमों के साथ साझा संपर्क स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है। 

- विद्यार्थियों को ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण 

प्रोजेक्ट दिए जाएंगे। 

- वृत्त का अध्ययन व विद्यार्थियों का प्लेसमेंट करने की योजना तैयार की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: जिन कंपनियों के कर्मचारी रहते हैं खुश, उनकी तरक्की तय

यह भी पढ़ें: गरीब सवर्णों को आरक्षण पात्रता के प्रावधान तय, ये नहीं आएंगे दायरे में

यह भी पढ़ें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने कृषकों की आय दोगुनी करने पर किया मंथन

chat bot
आपका साथी