गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर ही संभव है विकास

बुधवार को ऋषिकेश नगर निगम महापौर अनीता ममगाईं ने कहा कि दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इन महिलाओं को प्रशिक्षण देने के लिए निगम हर संभव मदद करेगा।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 04:54 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 04:54 PM (IST)
गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर ही संभव है विकास
गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर ही संभव है विकास।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। नगर निगम महापौर अनीता ममगाईं ने कहा कि दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इन महिलाओं को प्रशिक्षण देने के लिए निगम हर संभव मदद करेगा।

बुधवार को नगर निगम के स्वर्ण जयंती सभागार में स्वयं समूह सहायता संगठनों को दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत चार समूह को 10 हजार रुपये की राशि के चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि उत्तराखंड में महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में तेजी से कदम आगे बढ़ रहे हैं। राज्य सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच के अनुसार अंत्योदय के दृष्टिकोण पर काम कर रही है, ताकि कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले।

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर जब महिलाओं को पारिवारिक सहायता नहीं मिलती तो उसके लिए जीवन यापन करने के तमाम रास्ते बंद हो जाते हैं। कठिन परिस्थितियों में समाज में पुनर्स्थापना के लिए उसे विशेष सहयोग की जरूरत होती है। महिला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम से जोड़ दिया जाए तो वह स्वयं के साथ साथ अपने परिवार का भी भरण पोषण कर सकती है। बताया कि सौलह स्वंय सहायता समूह का निगम में रजिस्ट्रेशन हो चुका है।

नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने बताया कि निगम अंतर्गत तमाम वार्डों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है। धरातल पर इसके बेहतर परिणाम भी दिखने शुरु हो गये हैं। इस दौरान सहायक आयुक्त एलम दास, निशांत अंसारी, वरुण मल्होत्रा सहित त्रिवेणी, बजरंग, जागृति एवं प्रेरणा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं मौजूद रही।

यह भी पढ़ें-सात दिन में लगेंगे पेयजल और सीवर के कनेक्शन, इन सेवाओं के लिए रहेगी ये समय सीमा

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी