इस पर्वत पर कार्तिक पूर्णिमा को मनाई जाएगी देव दीपावली, ये है मान्यता

रुद्रप्रयाग जिले में स्थित क्रौंच पर्वत पर स्थित कार्तिकेय मंदिर में 21 नवंबर को देव दीपावली धूमधाम से मनार्इ जाएगी।

By Edited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 05:34 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 08:38 PM (IST)
इस पर्वत पर कार्तिक पूर्णिमा को मनाई जाएगी देव दीपावली, ये है मान्यता
इस पर्वत पर कार्तिक पूर्णिमा को मनाई जाएगी देव दीपावली, ये है मान्यता

देहरादून, जेएनएन। रुद्रप्रयाग जिले में स्थित क्रौंच पर्वत पर स्थित भगवान कुमार कार्तिकेय मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा यानी 21 नवंबर को देव दीपावली धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दिन यहां जागरण के साथ रातभर कीर्तन-भजन का भी आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर कार्तिकेय मंदिर समिति ने सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

कार्तिकेय मंदिर समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न नेगी ने बताया कि कार्तिक स्वामी रुद्रप्रयाग और चमोली जिले की 362 गांवों के आराध्य हैं। कुमार कार्तिकेय का उत्तर भारत का ये एक मात्र मंदिर है। जहां प्रतिवर्ष जून माह में महायज्ञ का आयोजन भी होता है। 

यहीं नहीं हर साल यहां कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली मनाने की परंपरा भी है। रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों के विभिन्न गांवों के सैकडों ग्रामीण इस दिन यहां पहुंचते है और मंदिर में दीपक जलाकर देव दीपावली का पर्व मनाते है। 

ये है मान्यता 

पौराणिक मान्यतानुसार कार्तिक पूणिमा के दिन शिव पार्वती और गणेश भगवान अन्य देवताओं के साथ कार्तिकेय से मिलने क्रौंच पर्वत पर स्थित कार्तिक स्वामी धाम आते हैं। इसलिए हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचकर रातभर कीर्तन-भजन करते हैं। मान्यता है कि जो भी भक्त यहां सच्चे मन से पहुंचता है, भगवान कार्तिकेय उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

यह भी पढ़ें: बदरीनाथ धाम में बंद हुए भगवान आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट

यह भी पढ़ें: इस बार खास रही केदारनाथ यात्रा, जानिए इस उपलब्धि की वजह

यह भी पढ़ें: केदारनाथ में दो हजार महिलाओं ने तैयार किया प्रसाद, 1.30 करोड़ में बिका  

chat bot
आपका साथी