उम्र के आखिरी पड़ाव पर दर्शन मिला तो छलक पड़े भक्तों के आंसू

बलवीर भंडारी कालसी जौनसार के मझियारना खत के समाल्टा मंदिर में साढ़े छह दशक के लंब

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 09:55 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 09:55 PM (IST)
उम्र के आखिरी पड़ाव पर दर्शन मिला तो छलक पड़े भक्तों के आंसू
उम्र के आखिरी पड़ाव पर दर्शन मिला तो छलक पड़े भक्तों के आंसू

बलवीर भंडारी, कालसी:

जौनसार के मझियारना खत के समाल्टा मंदिर में साढ़े छह दशक के लंबे इंतजार के बाद प्रवास पर आए चालदा महासू के दर्शन को कई ग्रामीण बुजुर्गो की आंखें तरस गई। बचपन से लेकर उम्र के आखरी पड़ाव पर पहुंचे गांव के बूढ़े अभिभावकों की देव दर्शन की चाह बुधवार को पूरी हो गई। स्थानीय बुजुर्गों ने कहा कि देवता के दर्शन से उनका जीवन सफल हो गया।

करीब 66 वर्ष बाद जौनसार के समाल्टा मंदिर पहुंची चालदा महासू की प्रवास यात्रा से उत्साहित समाल्टा निवासी 86 वर्षीय नारायण सिंह तोमर, 82 वर्षीय सुप्पी देवी, 80 वर्षीय नागो देवी व 77 वर्षीय नागचंद तोमर आदि ने कहा कि इससे पूर्व वर्ष 1956 में बरवांश की पूजा-अर्चना को चालदा महासू देवता प्रवास पर समाल्टा खत आए थे। उस समय उनकी उम्र 11 से 20 वर्ष के बीच रही। इसके बाद देवता के बुधवार को दूसरी बरवांश यात्रा पर समाल्टा मंदिर आने पर उनकी वर्षों पुरानी मुराद पूरी हुई। अरसे बाद देवता के आगमन से उत्साहित ग्रामीण बुजुर्गो की आंखें खुशी से छलक पड़ी। जीवन के 80 बसंत देख चुके बुजुर्ग ग्रामीणों ने कहा कि चालदा महासू देवता के दर्शन कर उनका जीवन सफल हो गया। उम्र के आखरी पड़ाव पर उन्हें देवता के दर्शन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। इससे उनका जीवन धन्य हो गया। कहा कि, देवता के दर्शन पाने की चाह में ग्रामीणों की आंखें पथरा गई। बरवांश की पूजा-अर्चना को समाल्टा मंदिर में विराजमान चालदा महासू की देव पालकी व छतर की यहां विधि-विधान से पूरे एक साल तक पूजा-पाठ की जाएगी। प्रवास यात्रा की अवधि पूरी होने के बाद देवता अन्य जगह प्रस्थान करेंगे। देवता के प्रवास पर आने से समाल्टा मंदिर परिसर व पंचायती आंगन में बड़ी संख्या में जुटे स्थानीय ग्रामीणों ने ढ़ोल-दमोऊ की थाप पर जौनसारी समाज की परपंरागत लोक संस्कृति का संदेश देने को हारुल के साथ तांदी-नृत्य की प्रस्तुति से चालदा महासू की स्तुति की। इस दौरान ग्रामीणों ने मंदिर में देवता के दर्शन कर अपने घर-परिवार के सुख-शांति की कामना की। इस मौके पर हिमाचल-थरोच राज परिवार के टीका राकेश सिंह, कालसी के पूर्व ब्लाक प्रमुख अर्जुन सिंह चौहान, पूर्व प्रधान रणवीर सिंह चौहान, रोशन भंडारी, पूर्व सूरत सिंह तोमर, पूर्व रामलाल सेमवाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी