ऋषिकेश : ग्राम पंचायत गुमानीवाला के उप प्रधान राजेश व्यास का निधन

विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत गुमानीवाला के उप प्रधान और वर्तमान में ग्राम प्रधान का कार्यभार देख रहे राजेश व्यास (44 वर्ष) का बुधवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। बुधवार को वह आपने कार्यालय पर बैठे थे।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 08:19 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 08:26 PM (IST)
ऋषिकेश : ग्राम पंचायत गुमानीवाला के उप प्रधान राजेश व्यास का निधन
ग्राम पंचायत गुमानीवाला के उप प्रधान राजेश व्यास का निधन।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत गुमानीवाला के उप प्रधान और वर्तमान में ग्राम प्रधान का कार्यभार देख रहे राजेश व्यास (44 वर्ष) का बुधवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। बुधवार को वह आपने कार्यालय पर बैठे थे। दोपहर उनकी तबीयत अचानक खराब हुई, उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। जिसके बाद उन्हें हिमालयन हास्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर गुमानीवाला स्थित उनके आवास पर लाया जा रहा है।

संघर्षशील और मृदुभाषी राजेश व्यास के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर चल गई। सूचना पाकर बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर एकत्र हो गए। बीते ग्राम पंचायत चुनाव में उनके छोटे भाई की पत्नी दीपिका व्यास उत्तराखंड में सर्वाधिक मतों से विजयी घोषित की गई थी। ग्राम प्रधान दीपिका के मातृत्व अवकाश के कारण उप प्रधान राजेश व्यास प्रधान का कार्यभार संभाल रहे थे। इससे पूर्व वह क्षेत्र पंचायत सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए थे।

--------------------------------------------

कूड़ा फैलाने पर छह चालान कर जुर्माना वसूला

नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने क्षेत्र में कूड़ा फैलाने, पालीथिन का प्रयोग करने और गंदगी करने वालों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल छह चालान किए गए, जिनसे कुल 2300 रुपये का राजस्व वसूला गया। बुधवार को कर निरीक्षक अनुराधा गोयल और सफाई निरीक्षक भूपेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में पालिका की टीम 14 बीघा पुल स्थित चौराहे पर पहुंची। यहां कूड़ा फैलाने, प्रतिबंधित पालीथिन का प्रयोग करने और गंदगी करने वाले फुटकर विक्रेताओं और दुकानदारों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। इसके बाद राजीव ग्राम, ढालवाला में टीम ने दुकानों में छापेमारी की। अभियान में कुल छह चालान, दो कूड़ा फेंकने, तीन प्लास्टिक का प्रयोग करने और एक थूकने पर किए गए। जिनसे कुल 23 सौ रुपये का राजस्व वसूला गया। इस दौरान कर निरीक्षक ने सभी से कूड़ा न फैलाने, प्रतिबंधित पालीथिन का प्रयोग न करने और जगह-जगह न थूकने की अपील भी की। छापेमारी अभियान में सुपरवाईजर जितेंद्र सिंह सजवाण भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी