हिमाचल की तर्ज पर सशक्त भू-कानून की मांग को लेकर प्रदर्शन

भू-कानून संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने हिमाचल की तर्ज पर सशक्त भू-कानून की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। हाथों में बैनर-पोस्टर लिए प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। कहा सशक्त भू-कानून को लेकर सरकार उदासीन बनी हुई है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 10:37 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 10:37 AM (IST)
हिमाचल की तर्ज पर सशक्त भू-कानून की मांग को लेकर प्रदर्शन
भू-कानून बनाए जाने को लेकर गांधी पार्क के समक्ष भू-कानून संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी।

जागरण संवाददाता, देहरादून। हिमाचल की तर्ज पर सशक्त भू-कानून की मांग को लेकर भू-कानून संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लिए सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। रविवार को गांधी पार्क के मुख्य गेट के समक्ष प्रदर्शन करते हुए मोर्चा की सदस्य निर्मला बिष्ट और जगमोहन सिंह नेगी ने कहा कि सशक्त भू-कानून को लेकर सरकार उदासीन बनी हुई है। सरकार ने इसको लेकर कमेटी तो बनाई, लेकिन दोबारा उसका संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने कहा कि आगामी 30 अक्टूबर को सशक्त भू-कानून की मांग को लेकर गांधी पार्क के मुख्य गेट के सामने फिर से प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी सरकार ने उनकी मांग का संज्ञान नहीं लिया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उक्त मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है। सरकार को मामले की गंभीरता को समझना होगा और जल्द ही सशक्त भू-कानून लागू करना होगा। इस मौके पर प्रदीप कुकरेती, रोशन धस्माना, मनीष पांडे, आशीष नौटियाल, उषा भट्ट, रामलाल खंडूड़ी, सुरेश नेगी, भुवनेश्वरी कठैत, सौरभ सेमवाल, विजय, पदमा गुप्ता, सरला रावत, शांता नेगी, कमलेश्वरी बडोला, विमला, आशीष गुसाईं, सागर, धीरज, आकाश, हिमांशु, तरुण, तेजवीर आदि मौजूद रहे।

ऊर्जा निगम और पिटकुल में फ्रीज पद खुलवाने के लिए अभ्यर्थियों ने शुरू की भूख हड़ताल

ऊर्जा निगम और पिटकुल में फ्रीज किए गए पदों को खोलने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। कई दिन से धरने पर डटे अभ्यर्थियों ने सुध न लिए जाने से आहत होकर भूख हड़ताल का निर्णय लिया है। ऊर्जा निगम और पिटकुल में अवर अभियंता के 102 पदों पर भर्ती परीक्षा कराने के बाद उन्हें फ्रीज कर दिया गया। इससे कई अभ्यथिर्यों को झटका लगा है। सरकार की ओर से सुध न लिए जाने पर रविवार से एकता विहार स्थित धरनास्थल में कई अभ्यर्थी भूख हड़ताल पर बैठ गए।

यह भी पढ़ें:-आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ताओं ने दी सड़कों पर उतरने की चेतावनी, जानिए मुख्‍य मांगें

chat bot
आपका साथी