देहरादून: मुंबई हमले की बरसी पर नम हुईं आंखें, इस आतंकी हमले को याद कर आज भी कांप उठती है रूप

मुंबई आतंकी हमले को याद कर आज भी रूह कांप उठती है। 26 नवंबर 2008 को हुए इस हमले की बरसी पर दून में भी नम आंखों से शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने शहीदों की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 09:33 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 09:33 AM (IST)
देहरादून: मुंबई हमले की बरसी पर नम हुईं आंखें, इस आतंकी हमले को याद कर आज भी कांप उठती है रूप
देहरादून: मुंबई हमले की बरसी पर नम हुईं आंखें।

जागरण संवाददाता, देहरादून। पूरी दुनिया को दहला देने वाले मुंबई आतंकी हमले को याद कर आज भी रूह कांप उठती है। 26 नवंबर 2008 को हुए इस हमले की बरसी पर दून में भी नम आंखों से शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने शहीदों की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की।

शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर के अध्यक्ष अंकुर चावला के नेतृत्व में मुंबई हमले की बरसी पर गांधी पार्क स्थित शहीद स्थल पर शहीदों की याद में दीप जलाए गए। साथ ही शहीदों को दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर शंकर रावत, अक्षत जैन, शुभम जैन, समीर डोभाल, जितेंद्र सिंह, रविंद्र तोमर, अंकित जोशी, ऋषभ पाल, सत्यम अरोड़ा, तरुण जैन, गौरव बहल, साक्षी शंकर, दीपक सोनकर, सुशांत सक्सेना आदि उपस्थित थे।

उधर, शिव सेना की ओर से गोविंदगढ़ स्थित मुख्यालय पर शहीदों की याद में दीपदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शिवसेना महासचिव मनोज सरीन ने कहा कि आज उस दर्दनाक घटना को 13 वर्ष हो गए हैं। इस अवसर पर वासु परविंदा, जितेंद्र निर्वाल, रोहित बेदी, राहुल पंवार, राजीव थापा, निधि गुप्ता, स्वाति सिंह, सन्नी कटारिया, संजय अरोरा, हर्षित कुमार, सूरज सोनकर आदि उपस्थित रहे।

भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च

कैंट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा जीएमएस मंडल की ओर से भाजपा नेता अमित कपूर के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान किशन नगर चौक पर मुंबई हमले में शहीद हुए आम नागरिक व जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, संतोष कोठियाल, सुमित पांडेय, शेखर नौटियाल आदि उपस्थित रहे।

शहीद मेजर विभूति की मां को किया सम्मानित

आतंकवादियों के खिलाफ सैन्य अभियान का नेतृत्व करते शहीद हुए मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की मां सरोज ढौंडियाल को कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने सम्मानित किया। मेजर विभूति को उनके पराक्रम के लिए मरणोपरांत शौर्य चक्र से अलंकृत किया गया है। दिल्ली में राष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त कर दून लौटीं शहीद की मां सरोज ढौंडियाल से धस्माना ने मुलाकात की। धस्माना ने शाल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने शहीद की मां से कहा कि पूरा देश मेजर विभूति के शौर्य को सराह रहा है। मेजर विभूति ने देश के लिए जान देकर दून और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। धस्माना के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदयवीर सिंह पंवार भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- Constitution Day: सीएम और विस अध्यक्ष ने डा आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, कहा- वे एक साधारण व्यक्ति नहीं, विचार थे

chat bot
आपका साथी