श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि के प्रति जागरूकता को निकाली रैली

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर निर्माण को लेकर साहिया-क्वानु मोटर मार्ग से मुख्य बाजार होते हुए आर्मी गेट तक जागरूकता रैली निकाली साथ ही चंदा एकत्रित किया। संघ के जिला प्रचारक अजय कुमार के नेतृत्व में सुबह 11 बजे संघ कार्यकर्ता एकत्रित हुए।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 02:02 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 02:02 PM (IST)
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि के प्रति जागरूकता को निकाली रैली
विकासनगर में संघ कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर निर्माण को लेकर निकाली रैली। जागरण

संवाद सूत्र, साहिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकत्र्ताओं ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए एकत्र की जा रही समर्पण निधि के प्रति जागरूकता को साहिया में रैली निकाली। साहिया क्वानू मोटर मार्ग से शुरू की गई रैली मुख्य बाजार होते हुए आर्मी गेट साहिया पर जाकर संपन्न हुई। जिसके बाद श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए एकत्र किया गया। 

संघ के जिला प्रचारक अजय कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वम संघ व हिंदू संगठनों के कार्यकर्त्‍ता साहिया क्वानू  मोटर मार्ग पर इकठठे हुए। जहां जय श्री राम के नारे लगाते हुए रैली मंडी होते हुए मुख्य बाजार और फिर आर्मी गेट तक रेली निकाली। रैली के माध्यम से राम मंदिर निर्माण को लेकर स्थानीय ग्रामीणों को जागरूक किया। रैली आर्मी गेट से वापस खंड कार्यालय वापस पहुंची। रैली में कमलेश भट्ट, अर्जुन सिंह चौहान, रुपराम राठौर, जनक सिंह चौहान, मोहन लाल शर्मा, बलजीत संवई, सालक राम, नैन सिंह राणा, यशपाल सिंह, सोनू अक्षय नेगी, संतराम चौहान, दिनेश शर्मा, प्रीतम सिंह चौहान, भोपाल रावत आदि शामिल रहे।

हनोल से श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान का शुंभारभ 

चकराता में मंगलवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष एवं त्यूणी मंडल के सह-संयोजक राजाराम शर्मा के नेतृत्व में जौनसार-बावर के सिद्धपीठ श्री महासू देवता मंदिर हनोल से अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर निर्माण को समर्पण निधि अभियान का शुभांरभ हुआ। इस दौरान हनोल-चातरा पंचायत व त्यूणी क्षेत्र में कई लोगों ने राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी स्वेच्छा से अंशदान किया। 

अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर के निर्माण कार्य को देशभर में समर्पण निधि अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को जनजाति क्षेत्र जौनसार-बावर के प्रमुख धाम कहे जाने वाले सिद्धपीठ श्री महासू देवता मंदिर हनोल से इसका शुभांरभ किया गया। मंगलवार सुबह हनोल पहुंचे भाजपा के जिलाध्यक्ष एवं समर्पण निधि के मंडल सह-संयोजक राजाराम शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर मत्था टेका। इसके बाद हनोल-चातरा पंचायत से श्रीराम मंदिर निर्माण को समर्पण निधि अभियान की शुरुआत की। इस दौरान मंदिर के बजीर जयपाल सिंह पंवार समेत कई लोगों ने अयोध्या में बन रहे श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण को अशंदान किया। 

सह-संयोजक राजाराम शर्मा ने कहा मंगलवार को अभियान के पहले दिन सीमांत क्षेत्र के पचास से अधिक लोगों ने श्रीराम मंदिर निर्माण को अपनी स्वेच्छा से अशंदान किया। जिसकी रसीद संबंधित श्रद्धालु को दी गई है। कहा समर्पण अभियान 15 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान प्राप्त अंशदान की राशि को अयोध्या के श्रीराम मंदिर निर्माण को भेंट की जाएगी। इस मौके पर पूर्व प्रधान शांतीराम डोभाल, पुजारी गीताराम नौटियाल, देवमाली मुकेश रावत, अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मानदास, उपप्रधान जयकिशन, ललित रावत आदि मौजूद रहे।  

यह भी पढ़ें- राम मंदिर निर्माण: 24 लाख परिवारों से सहयोग लेने टोलियां हुईं रवाना, पांच फरवरी तक चलेगा अभियान

chat bot
आपका साथी