देहरादून: इलेक्ट्रानिक कचरा है तो 51 केंद्रों में कराएं जमा, यहां देखें संग्रहण केंद्रों का नाम और नंबर
बड़ी संख्या में ई-कचरा (इलेक्ट्रानिक वेस्ट) या तो कबाड़ी की दुकानों में डंप किया जाता है या उसे सामान्य कूड़े में फेंक दिया जाता है। हालांकि स्पैक्स यूकास्ट व नेशनल मिशन आन हिमालयन स्टडी के संयुक्त तत्वावधान में दून में 51 ई-कचरा संग्रहण केंद्र शुरू किए गए हैं।
जागरण संवाददाता, देहरादून। ई-कचरा न सिर्फ भविष्य के लिए बड़ी चुनौती बनता दिख रहा है, बल्कि इसको लेकर अभी जनता में जागरूकता का अभाव है। बड़ी संख्या में ई-कचरा (इलेक्ट्रानिक वेस्ट) या तो कबाड़ी की दुकानों में डंप किया जाता है या उसे सामान्य कूड़े में फेंक दिया जाता है। हालांकि, स्पैक्स, उत्तराखंड राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद (यूकास्ट) व नेशनल मिशन आन हिमालयन स्टडी के संयुक्त तत्वावधान में दून में 51 ई-कचरा संग्रहण केंद्र शुरू किए गए हैं।
बुधवार को महापौर सुनील उनियाल गामा व यूकास्ट महानिदेशक डा. राजेंद्र डोभाल ने विजय कालोनी स्थित वैभव लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह कार्यालय में ई-कचरा केंद्र का उद्घाटन किया। महापौर गामा ने इस प्रयास के लिए तीनों एजेंसी के प्रयास की सराहना की। वहीं, यूकास्ट महानिदेशक डा. राजेंद्र डोभाल ने कहा कि ई-कचरा का सुरक्षित ढंग से निपटारा जरूरी है। यह तभी संभव है, जब ई-कचरे को पृथक रूप से ई-कचरा संग्रहण केंद्रों में भेजा जाए।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि जो भी ई-कचरा निकल रहा है, उसे इन्हीं या अन्य निर्धारित केंद्रों में ही पहुंचाया जाए। स्पैक्स के सचिव डा. बृजमोहन शर्मा ने कहा कि सहसपुर, विकासनगर व डोईवाला में भी सात केंद्र स्थापित किए गए हैं। कार्यक्रम में पार्षद सत्येंद्र नाथ आदि उपस्थित रहे।
ई-कचरा संग्रहण केंद्र
नाम, स्थान, मोबाइल नंबर
1. एसके नौटियाल, पंडितवाड़ी, 8476043434
2. हरिराज सिंह, इंदिरानगर, 9412768962
3. संध्या वर्मा, शास्त्रीनगर सीमाद्वार, 8755926081
4. सीमा तिवारी, कांवली ग्राम, 9319528824
5. नीतू वालिया, ब्रह्मपुरी पटेल नगर, 9759951645
6.कृष्णा देवी, लोहिया नगर, 8979016614
7.रेखा उनियाल ऋषि विहार, 9627028013
8.रेखा रावत, विजय पार्क गली नंबर-11, 7060146614
9.एसके नौटियाल, पंडितवाड़ी फेज-दो, 847603434
10. चित्रा राणा, राजीव कालोनी (गोविंदगढ़), 8755049090
11. सुमन इंटरप्राइजेज. 25 तिलक रोड, 9410134045
12. प्रकाशमणि, 52/1 इंदिरा कालोनी चुक्खुवाला, 9634204995
13. उवेददुल रहमान, 45 नेशविला रोड, 7895202130
14. मुजीबुर रहमान, 947-चुक्खुवाला (ओमकार रोड)
15. रजनी बिष्ट, 22-आकाशदीप कॉलोनी, 8958777725
16. ममता थपलियाल, श्यामपुर अंबीवाला, 9837162048
17. मो.आदिल, दून इंडियन डिफेंस एकेडमी, 14/1 लक्ष्मी रोड (डालनवाला), 705588442
18. रजनी बेंजवाल, 88/3 सालावाला, 8979173396
19. विनोद यादव, 70-बाडीगार्ड कैनाल रोड, 9548103798
20. अनुपूर्णा बिष्ट, 18/60 विजय कालोनी फेज-2, 9548103798
21. शिखा खंडूरी, ग्राम जोहड़ी (अनारवाला), 9412974385
22. रविकांत शुक्ला, किशनपुर राजपुर रोड, 8006012957
23. बिन्नी उनियाल गुजराड़ा मान सिंह, 8979014169
24. राजेश यादव, गली न. 77/1 भंडारी बाग मकान -2, 93192476081
25. धनश्याम यादव, 62 नेहरूग्राम रायपुर, 9997176081
26. भूपेश भारती, 212/1 इन्द्रेश नगर, कांवली रोड, 9719005759
27. प्रीति पंत, कारगी, 9803804611
28. राकेश कोठरी, जागृति एन्क्लेव डांडा, 9719639393
29. आशीष गर्ग, केवल विहार, 9410397755
30. सनराइज एकेडमी, रायपुर रोड, 8171005596
31. मंगेश कुमार, 82 इंदर रोड, 8171084987
32. दून जू (डियर पार्क ) मालसी
33. गायत्री चौहान , 116 नई बस्ती चंदर रोड (राजेश कालोनी), 7252983806
34. आशा भंडारी, हर्रावाला-मियांवाला, 9997445082
35. पं.मनोज नौडियाल, ई-ब्लॉक सरस्वती विहार (अजबपुर कलां), 9536307943
36. विपिन चंचल 63 कांवली रोड, छबील बाग वार्ड, 9808909172
37. स्पेक्स कार्यालय, 115 कृष्णा नगर, 9411719465
38. मधु कोठारी, चंद्रबनी. 8126534739
39.नीरूपाल सैय्यद मोहल्ला
40. प्रदीप घिल्डियाल, खुड़बुड़ा
41. आशा मनोरमा शर्मा, अजबपुर कलां, 9027469147
42. शैलेंद्र शर्मा, शमशेरगढ़, 9870789387
43. कमल बंसल, नेहरूग्राम, 9897741760
44. अंबुज शर्मा, करनपुर, 7017728425
45. कमल थापा, जाखन
46. अनुपम गुप्ता, जीएमएस रोड, 7908496247
47. सरदार देवेंद्र सिंह, (गोविंदगढ़)
48. रीना त्यागी, माता मंदिर रोड, 8898611501
49. बिजू नेगी , धर्मपुर, 9758804216
50. आशीष सक्सेना, रेस्ट कैंप, 9411191554
51. मनोज चोखंडी, नत्थुवाला, 7983703680
यह भी पढें- उत्तराखंड की 662 न्याय पंचायतों में लगेंगे कांपेक्टर, प्लास्टिक कचरे से मुक्ति को शुरू होगी मुहिम