JEE Advance में छाए बलूनी क्लासेज के होनहार, एक बार फिर मनवाया अपनी काबिलियत का लोहा

जेईई एडवांस-2021 में बलूनी क्लासेज के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। संस्थान के 15 छात्र-छात्राओं ने इसमें सफलता हासिल की है। फल छात्र-छात्राओं में गर्वित सती अस्मित जुयाल आदित्य जायसवाल सचिन कुमार आर्यन आयुष भारद्वाज आदि शामिल हैं।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 04:49 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 04:49 PM (IST)
JEE Advance में छाए बलूनी क्लासेज के होनहार, एक बार फिर मनवाया अपनी काबिलियत का लोहा
JEE Advance में छाए बलूनी क्लासेज के होनहार।

जागरण संवाददाता, देहरादून। बलूनी क्लासेज के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। संस्थान के 15 छात्र-छात्राओं ने जेईई एडवांस-2021 में सफलता हासिल की है। सफल छात्र-छात्राओं में गर्वित सती, अस्मित जुयाल, आदित्य जायसवाल, सचिन कुमार, आर्यन, आयुष भारद्वाज आदि शामिल हैं।

संस्थान के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने कहा कि छात्रा-छात्राओं की मेहनत, अनुभवी व योग्य शिक्षकों के मागदर्शन और अपडेट पाठ्य सामग्री के चलते संस्थान लगातार सफलता के शिखर पर बना हुआ है। बलूनी क्लासेज उत्तर भारत में ङ्क्षहदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कोचिंग कराने वाले सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में शामिल है। अभी तक के परिणामों में जेईई में कुल 205 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि बलूनी वेलफेयर और एजुकेशनल सोसाइटी अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए 'सुपर-50' संचालित करता है।

इसमें पूरे प्रदेश से लिखित परीक्षा के आधार पर 50 छात्र-छात्राओं का चयन किया जाता है। सुपर-50 में चयनित छात्र-छात्राओं को मेडिकल प्रवेश परीक्षा की एक वर्ष की तैयारी और अध्ययन सामग्री निश्शुल्क प्रदान की जाती है। सुपर-50 के लिए आवेदन संस्थान की वेबसाइट पर भी किए जा सकते हैं। आफलाइन आवेदन के लिए बलूनी क्लासेज से फार्म प्राप्त कर सकते हैं। इस वर्ष पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है।

यह भी पढ़ें- पहाड़ की पगडंडियों से निकली कामयाबी की राह, टिहरी के कोट गांव की राजनंदिनी ने जेईई एडवांस में पाई सफलता

 

chat bot
आपका साथी