राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी के प्रयासों से देहरादून को मिली 15 मीट्रिक टन अतिरिक्त आक्सीजन

उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी के प्रयासों से देहरादून के लिए 15 मीट्रिक टन अतिरिक्त आक्सीजन की व्यवस्था हो गई है। रायपुर क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा काऊ के अनुरोध पर बलूनी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के माध्यम से यह व्यवस्था कराई है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 07:50 AM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 07:50 AM (IST)
राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी के प्रयासों से देहरादून को मिली 15 मीट्रिक टन अतिरिक्त आक्सीजन
देहरादून के लिए 15 मीट्रिक टन अतिरिक्त आक्सीजन की व्यवस्था हो गई है।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी के प्रयासों से देहरादून के लिए 15 मीट्रिक टन अतिरिक्त आक्सीजन की व्यवस्था हो गई है। रायपुर क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा काऊ के अनुरोध पर बलूनी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के माध्यम से यह व्यवस्था कराई है। विधायक के अनुसार सहसपुर स्थित प्लांट से दून को आक्सीजन की आपूर्ति के आदेश भी जारी हो गए।

विधायक काऊ के मुताबिक सोमवार को देहरादून के जिलाधिकारी ने उन्हें अवगत कराया कि यहां के अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए आक्सीजन की किल्लत हो सकती है। इस बारे में पूछने पर जिलाधिकारी ने बताया कि यदि दून से बाहर से आक्सीजन लानी पड़े तो 15 मीट्रिक टन तक आक्सीजन लाने की व्यवस्था की जा सकती है। इतनी आक्सीजन मिलने पर बड़ी राहत मिल जाएगी।

विधायक काऊ के अनुसार इस संबंध में उन्होंने राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी से संपर्क साधकर दून के लिए तत्काल 15 मीट्रिक टन आक्सीजन की उपलब्धता का अनुरोध किया। राज्यसभा सदस्य बलूनी ने उन्हें बताया कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने तत्काल आक्सीजन की आपूर्ति के निर्देश जारी कर दिए हैं। विधायक के अनुसार दून को मिलने वाली यह आक्सीजन उसके तय कोटे से अतिरिक्त है। यह आक्सीजन सहसपुर स्थित प्लांट से जिला प्रशासन को उपलब्ध भी हो गई है। उन्होंने संकट की इस घड़ी में कोरोना मरीजों की सहायता के लिए राज्यसभा सदस्य बलूनी और केंद्रीय मंत्री गोयल के प्रति आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें-Covid 19 Vaccine: उत्तराखंड सरकार ने केंद्र से मांगी वैक्सीन आयात करने की अनुमति

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी