Dehradun Dengue Update: कोरोना से राहत तो अब डेंगू का खतरा, चार और में पुष्टि; आंकड़ा पहुंचा 65

Dehradun Dengue Update डेंगू के लगातार बढ़ते मामलों ने स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार को भी जिले में चार व्यक्तियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक डेंगू के 65 मामले आ चुके हैं।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 08:12 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 08:12 PM (IST)
Dehradun Dengue Update: कोरोना से राहत तो अब डेंगू का खतरा, चार और में पुष्टि; आंकड़ा पहुंचा 65
Dehradun Dengue Update: कोरोना से राहत तो अब डेंगू का खतरा।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Dehradun Dengue Update दून में भले ही कोरोना वायरस संक्रमण नियंत्रण में हो, लेकिन डेंगू के लगातार बढ़ते मामलों ने स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार को भी जिले में चार व्यक्तियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक डेंगू के 65 मामले आ चुके हैं। राहत इस बात की है कि ज्यादातर मामले सामान्य स्ट्रेन के हैं। इस वजह से गंभीर बीमारी बहुत कम मरीजों में देखी जा रही है।

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि कैलाश अस्पताल में भर्ती एक 35 वर्षीय महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है। महिला सहस्त्रधारा रोड की रहने वाली है। विकासनगर निवासी 35 वर्षीय महिला की एलाइजा रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है।उनका श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में उपचार चल रहा है।इसके अलावा मोथरोवाला निवासी 12 वर्षीय युवक व केदारपुरम के एक 51 वर्षीय शख्स में भी डेंगू की पुष्टि हुई है।दोनों की स्थिति सामान्य है और वह घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जिन इलाकों में डेंगू के मामले मिले हैं, वहां पर नगर निगम की मदद से दवा का छिड़काव करने के साथ ही सघन फागिंग की गई है। साथ ही घरों का सर्वे कर मच्छर के लार्वा की पहचान की गई। डेंगू से बचाव के लिए आमजन को जागरूक भी किया जा रहा है। जन सामान्य से अपील की जा रही है कि वह अपने घर व आसपास खाली बर्तनों में पानी जमा न होने दें। क्योंकि डेंगू की बीमारी फैलाने वाला मच्छर रुके हुए साफ पानी में ही पनपता है। 

रुड़की में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामले

रुड़की में भी डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रुड़की और आसपास डेंगू के छह और मरीज मिले हैं। इनमें दो एक ही घर से हैं। डेंगू के मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ने से मरीजों बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ गई है। सिविल अस्पताल रुड़की में उपचार के लिए आए छह और बुखार पीड़ितों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इससे पहले भी डेंगू के 15 से अधिक मरीज आ चुके हैं। गुलाब नगर निवासी मां-बेटी कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। लक्षण देखते हुए चिकित्सक को डेंगू की आशंका हुई। उनके खून की जांच कराई गई तो उनमें डेंगू की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Coronavirus Update: उत्तराखंड में मिले छह कोरोना संक्रमित, आठ जिलों में एक भी मामला नहीं

इसी तरह से सोलानीपुरम, पुहाना, बिझौली से आए तीन मरीजों में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। इन मरीजों को भी बुखार था। एक अन्य मरीज में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कंसल ने बताया कि दो दिन में डेंगू के अस्पताल में छह मरीज आए हैं। इन सभी की हालत खतरे से बाहर है। अस्पताल में डेंगू के उपचार की पूरी व्यवस्था। मरीजों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। जरूरत पड़ने पर मरीजों को भर्ती किया जाएगा।यह भी पढ़ें- Covid 19 Vaccination: यहां टीके की दूसरी डोज लगते ही पाएंगे लकी ड्रा की पर्ची, जानें- क्या मिलेगा इनाम

chat bot
आपका साथी