मामूली विवाद में राजधानी के प्रेमनगर और राजपुर क्षेत्र में चली गोली, दो युवक गंभीर घायल

प्रेमनगर और राजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात मामूली विवाद में गोली चल गई। दोनों घटनाओं में दो युवक घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 08:40 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 08:40 AM (IST)
मामूली विवाद में राजधानी के प्रेमनगर और राजपुर क्षेत्र में चली गोली, दो युवक गंभीर घायल
मामूली विवाद में राजधानी के प्रेमनगर और राजपुर क्षेत्र में चली गोली, दो युवक गंभीर घायल।

जागरण संवाददाता, देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर और राजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात मामूली विवाद में गोली चल गई। दोनों घटनाओं में दो युवक घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पहला मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है, जहां आपसी रंजिश में कुछ युवकों ने गोली चला दी। गोली 23 वर्षीय राहुल को लगी, जिसे दून अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार राहुल हत्या के प्रयास में जेल जा चुका है। शुक्रवार देर रात उसका कुछ व्यक्तियों के साथ झगड़ा हो गया था। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने राहुल पर फायर झोंक दिया। गोली राहुल के पेट में लगी।

दूसरा मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है। डीआइटी यूनिवर्सिटी के निकट पुनीत की दुकान है। रात करीब नौ बजे एक युवक कार से आया और दुकान के पास लघुशंका करने लग गया। पुनीत ने इसका विरोध किया तो आरोपित ने पिस्तौल निकाली और पुनीत पर फायर झोंक दिया। गोली पुनीत के पेट में लगी। उसे गंभीर हालत में मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपितों की तलाश में प्रेमनगर व राजपुर थाना क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी गई। पुलिस ने हर वाहन की तलाशी लेने के बाद उसे आगे जाना जाने दिया। हालांकि, देर रात तक आरोपित पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए थे। डीआइजी जन्मेजय खंडूड़ी ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही इस मामले में पर्दाफाश किया जाएगा।

चर्च पर हमला करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई

ईसाई समुदाय के व्यक्तियों ने रुड़की स्थित चर्च पर हमला करने वालों पर डीजीपी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में ईसाई समुदाय के लोग डीजीपी अशोक कुमार से मिले। धस्माना ने कहा कि रुड़की में असामाजिक तत्वों ने चर्च में तोडफ़ोड़ व लूटपाट की। प्रार्थना कर रहे व्यक्तियों को पीटा गया, लेकिन पुलिस ने आरोपितों पर कार्रवाई करने के बजाय पीडि़त पक्ष के विरुद्ध ही एफआइआर दर्ज कर दी। अब चर्च की महिला पास्टर पर चर्च व मकान बेचने को दबाव बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- देहरादून: महिला से हड़प लिए एक करोड़ 40 लाख रुपये, इस तरह दिया ठगी को अंजाम; दो पर मुकदमा

उन्होंने डीजीपी से अनुरोध किया कि सभी जिले के कप्तानों को ईसाई समुदाय के व्यक्तियों व उनके धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के निर्देश दिए जाएं। इस पर डीजीपी ने कहा कि कानून सबके लिए समान है। असामाजिक तत्व चाहे किसी भी धर्म जाति का हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। प्रतिनिधिमंडल में क्रिश्चन सालिडेरिटी सोसाइटी के सदस्य हरि राव, पास्टर हेमंत गुरुंग, बैंजमीन पाल, हेमंत बीसेक व पास्टर शैलेंद्र दास शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- नशे की लत में पति ने बेच डाला घर का सामान, बच्चों के सामने खाने का संकट देख महिला गंगनहर में कूदी

chat bot
आपका साथी