Dehradun Crime: एनजीओ संचालक पर दुष्कर्म का एक और मुकदमा, पौड़ी गढ़वाल की महिला ने की शिकायत

दून की नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने 12 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपित एनजीओ जगत जीवन ज्योति गुरुकुल नवादा के संचालक जनार्दन बिंजोला के खिलाफ एक और बालिका के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 11:22 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 10:19 PM (IST)
Dehradun Crime: एनजीओ संचालक पर दुष्कर्म का एक और मुकदमा, पौड़ी गढ़वाल की महिला ने की शिकायत
Dehradun Crime: एनजीओ संचालक पर दुष्कर्म का एक और मुकदमा।

जागरण संवाददाता, देहरादून। नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र स्थित जगत जीवन ज्योति गुरुकुल, नवादा में बच्चियों का शोषण लंबे समय से चल रहा था। अब एक और मामला सामने आया है, जिसमें पौड़ी की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी ने एनजीओ के संचालक पर वर्ष 2020 के दौरान दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में भी आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बीते रविवार को दून की एक महिला ने नेहरू कालोनी थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी दो बेटियां उक्त एनजीओ में पढ़ती हैं। आरोप लगाया कि एनजीओ का संचालक जनार्दन बिंजोला उनकी 12 वर्षीय बड़ी बेटी के साथ पिछले एक महीने से दुष्कर्म कर रहा था। महिला की छोटी बेटी ने जब आरोपित को दुष्कर्म करते हुए देखा तो मामला खुला। पुलिस ने आरोपित संचालक के साथ उसकी सहयोगी महिला उपर्णा को गिरफ्तार कर लिया था। इस घटना के बाद कई महिलाओं ने आरोपित पर बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया।

अब पौड़ी की रहने वाली एक 13 वर्षीय किशोरी ने भी एनजीओ के संचालक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। किशोरी व उसके स्वजनों ने नेहरू कालोनी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2020 के दौरान किशोरी इस एनजीओ में पढ़ती थी। इस दौरान आरोपित ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद किशोरी ने वापस पौड़ी चली गई और दोबारा यहां एनजीओ में नहीं आई। स्वजनों ने भी लोक लाज व आरोपित के भय से किसी को यह बात नहीं बताई, लेकिन अब जब आरोपित गिरफ्तार हो चुका है तो उनमें भी हिम्मत आ गई है। पुलिस के अनुसार आरोपित की ओर से अन्य बच्चियों के साथ भी दुष्कर्म करने की संभावना है, इसलिए जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार के लक्‍सर में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपितों ने पीड़ि‍ता की हत्या का किया प्रयास

chat bot
आपका साथी