देहरादून: निरंजनपुर मंडी में कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन पर सख्ती, निगरानी के साथ कार्रवाई भी

कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन पर मंडी प्रशासन फिर सख्त हो गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मास्क और शारीरिक दूरी का पालन करवाने के लिए सचल दस्तों को तैनात कर दिया गया है। निगरानी के साथ ही कार्रवाई भी की जा रही है।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 12:47 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 12:47 PM (IST)
देहरादून: निरंजनपुर मंडी में कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन पर सख्ती, निगरानी के साथ कार्रवाई भी
देहरादून: निरंजनपुर मंडी में कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन पर सख्ती। जागरण आर्काइव

जागरण संवाददाता, देहरादून। देहरादून स्थित निरंजनपुर मंडी में कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन पर मंडी प्रशासन फिर सख्त हो गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मास्क और शारीरिक दूरी का पालन करवाने के लिए सचल दस्तों को तैनात कर दिया गया है। निगरानी के साथ ही कार्रवाई भी की जा रही है।

मंडी समिति के सचिव विजय थपलियाल ने बताया कि मंडी परिसर में सुबह मंडी निरीक्षकों और पीआरडी जवानों के सचल दस्ते को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान मास्क न पहनने और शारीरिक दूरी का पालन न करने वालों का चालान किया जा रहा है। शनिवार को भी ऐसे 20 व्यक्तियों के चालान किए गए। दि आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों को भी कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें सभी आढ़तियों व उनके कर्मचारियों को मास्क पहनने और शारीरिक दूरी का पालन करने को कहा गया है।

साथ ही ग्राहकों पर मंडी समिति की टीम निगरानी रखेगी। इसके अलावा दुकानों के बाहर सैनिटाइजर स्टैंड लगाने को भी कहा गया है। शनिवार को ही प्रशासन और पुलिस की टीमों ने मंडी परिसर में निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। मंडी के सचल दस्ते में मंडी निरीक्षक अजय डबराल, प्रदीप शर्मा, प्रीतम डिमरी, मंडी उप निरीक्षक प्रवेश शर्मा आदि शामिल हैं।

साइकिल रैली से किया जागरूक

बलभद्र खलंगा विकास समिति की ओर से साइकिल रैली निकालकर आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। गुरुवार को मुख्य अतिथि कर्नल (सेनि.) अनिल गुरुंग ने रैली को खलंगा युद्ध स्मारक से रवाना किया। युद्ध कीर्ति स्तंभ नालापानी में रैली का समापन हुआ। समिति की मुख्य सचिव प्रभा शाह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए साइकिल रैली निकाली गई। चंद्रयानी मंदिर में पूजा-अर्चना, हवन, भजन-कीर्तन किया गया। जिसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर समिति की उपाध्यक्ष बीनू गुरुंग, विनीत भुषाल, कप्तान गोपाल राना, पूजा सुब्बा, पूर्णिमा प्रधान, नीरा थापा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढें- उत्‍तराखंड: कोरोना के नए वैरियंट को लेकर सरकार सतर्क, दक्षिण अफ्रीका से उत्तराखंड के 10 यात्री आए हैं वापस

chat bot
आपका साथी