23 जनवरी को राजभवन का घेराव करेगा संयुक्त किसान मोर्चा

पत्रकारों से वार्ता करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा डोईवाला कमेटी के सदस्य सरदार दलजीत सिंह ने कहा कि पूरे देश भर में चल रहे किसानों के आंदोलन को तेज करने के उद्देश्य से और कृषि कानूनों के विरोध में 23 जनवरी को राजभवन का घेराव किया जाएगा।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 04:36 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 04:36 PM (IST)
23 जनवरी को राजभवन का घेराव करेगा संयुक्त किसान मोर्चा
23 जनवरी को राजभवन का घेराव करेगा संयुक्त किसान मोर्चा।

संवाद सूत्र, डोईवाला। संयुक्त किसान मोर्चा ने कृषि कानूनों का पुरजोर विरोध किया है। मोर्चा ने इसको लेकर 23 जनवरी को राजभवन घेराव की चेतावनी भी दी है। ऋषिकेश रोड डोईवाला स्थित लंगर हॉल गुरुद्वारे परिसर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा डोईवाला कमेटी के सदस्य सरदार दलजीत सिंह ने कहा कि पूरे देश भर में चल रहे किसानों के आंदोलन को तेज करने के उद्देश्य से और कृषि कानूनों के विरोध में 23 जनवरी को राजभवन का घेराव किया जाएगा। घेराव में प्रदेश से सैकड़ों किसान राजभवन कूच करेंगे। कमेटी के सदस्य  उम्मेद बोरा, ताजेंद्र सिंह, हरेंद्र बालियान व हाजी अमीर हसन ने कहा कि जब तब केंद्र सरकार तीनों कृषि कानून वापस नहीं लेती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को स्वीकार करना चाहिए। वही मंडियों को खत्म होने से बचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज खेती किसानों के लिए घाटे का सौदा बन रही है।

-----------------

 पंचायत व्यवस्था को समाप्त करना चाहती है सरकार 

राजीव गांधी पंचायत राज संगठन ने सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना की है। नकरौंदा क्षेत्र में संगठन की आयोजित गोष्ठी में संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने कहा कि सरकार पंचायत व्यवस्था को समाप्त करने का षडयंत्र कर रही है। उन्होंने कहा कि कृषि कानून के खिलाफ किसान कई दिनों से दिल्ली बॉर्डर पर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुल्लरघाटी से कालुवाला पुल व बुल्लावाला पुल, बालावाला में डिग्री कॉलेज व सरकारी अस्पताल के उच्चीकरण के लिए जनता संघर्ष कर रही है। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद कपरुवांण शास्त्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल वसूलने की तैयारी है। जिसका डोईवाला क्षेत्र की जनता विरोध करेगी। बैठक में यशवंत सिंह नेगी को संगठन का डोईवाला ब्लॉक उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति किया गया। बैठक में धन सिंह पंवार, तेजपाल सिंह, बीरेंद्र सिंह, सुखबीर सिंह, राम पाल, सुरेंद्र सिंह चौहान, प्रमिला रावत, नंदा देवी, उमा देवी, सुरेशी देवी, कल्पेश्वरी देवी, तारा देवी, खुशीराम यादव, संजय क्षेत्री, प्रेम सिंह आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें-Kisan Andolan: किसानों के राजभवन कूच और रेल रोको के मद्देनजर पुलिस सतर्क, तीन सेक्टर में बंटा दून

chat bot
आपका साथी