Guru Gobind Singh Jayanti: गुरुद्वारा क्षेत्र में ही मनाएंगे प्रकाश पर्व, शारीरिक दूरी का पालन कर होगा लंगर

Guru Gobind Singh Jayanti सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह का 354वां प्रकाश पर्व कथा कीर्तन के रूप में मनाया जाएगा। गुरुद्वारे में शारीरिक दूरी का पालन कर लंगर होगा रागी जत्थे शबद कीर्तन करेंगे। प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर शहरभर के गुरुद्वारे रंग बिंरगी लाइटों से सजाए गए।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 07:35 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 07:35 PM (IST)
Guru Gobind Singh Jayanti: गुरुद्वारा क्षेत्र में ही मनाएंगे प्रकाश पर्व, शारीरिक दूरी का पालन कर होगा लंगर
सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह का 354वां प्रकाश पर्व बुधवार को कथा कीर्तन के रूप में मनाया जाएगा।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Guru Gobind Singh Jayanti सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह का 354वां प्रकाश पर्व बुधवार को कथा कीर्तन के रूप में मनाया जाएगा। गुरुद्वारे में शारीरिक दूरी का पालन कर लंगर होगा, रागी जत्थे शबद कीर्तन करेंगे। प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर शहरभर के गुरुद्वारे रंग बिंरगी लाइटों से सजाए गए। वहीं घरों को भी सजाने के साथ ही दीये जलायें जायेंगे।

सिख धर्म के लोग गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। एक सप्ताह पहले ही नगर कीर्तन, प्रभात फेरी, करतब दिखाने वाले तैयारियां शुरू कर देते हैं। रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा परिसर में विभिन्न गुरुद्वारा कमेटी की ओर से भव्य आयोजन किया जाता है। हालांकि इस बार कोरोनाकाल को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए शहरभर के गुरुद्वारा कमेटियों ने अपने क्षेत्र में ही पर्व मनाने का निर्णय लिया है।

प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे जगमगाएं इसके लिए गुरुद्वारों के आस पास मोहल्लों को भी खूबसूरत झालरों व रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है। लंगर भी गुरुद्वारों में ही होगा। रागी जत्थे शबद कीर्तन करेंगे। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान गुरुबख्श सिंह राजन ने बताया कि कोरोना की वजह से इस वर्ष भीड़ के मद्देनजर में होने वाले आयोजन को स्थगित किया जा चुका है। प्रकाश पर्व सभी गुरुद्वारों में मनाया जायेगा। आढ़त बाजार स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के महासचिव गुलजार सिंह ने बताया कि प्रकाश पर्व सुभाष रोड स्थित गुरु नानक निवास में मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें-प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली गई प्रभात फेरी, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत; तस्वीरों में देखें

chat bot
आपका साथी