Road Accident In Vikasnagar: कंटेनर और बाइक की भिडंत, एक युवक की मौत; दूसरा घायल

Road Accident In Vikasnagar विकासनगर के धूलकोट तिराहा पर कंटेनर और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 12:33 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 12:33 PM (IST)
Road Accident In Vikasnagar: कंटेनर और बाइक की भिडंत, एक युवक की मौत; दूसरा घायल
कंटेनर और बाइक की भिडंत, एक युवक की मौत।

जागरण संवाददाता, विकासनगर(देहरादून)। Road Accident In Vikasnagar देहरादून-पांवटा हाईवे पर सिंहनीवाला तिराहे के पास मंगलवार देर रात कंटेनर की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस चालक को तलाश रही है।

पुलिस के अनुसार अंशुल शर्मा (19 वर्ष) निवासी बाबूगढ़ विकासनगर अपने दोस्त सन्नी उर्फ सागर ठाकुर (18 वर्ष) निवासी धोबीघाट विकासनगर के साथ बाइक से देहरादून गया था। मंगलवार रात दोनों वापस लौट रहे थे। सिंहनीवाला तिराहे के समीप कंटेनर ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक कंटेनर के टायर के नीचे फंस गई। दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। सूचना पर सेलाकुई थाने से दारोगा कृष्ण कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे। घटनास्थल थाना प्रेमनगर का होने पर थानाध्यक्ष प्रेमनगर धर्मेंद्र रौतेला भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से विकासनगर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर गंभीर घायल अंशुल शर्मा को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल सन्नी को हायर सेंटर देहरादून के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने अंशुल के शव को विकासनगर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया दिया। थानाध्यक्ष प्रेमनगर धर्मेंद्र रौतेला के अनुसार कंटेनर सिंहनीवाला की तरफ जा रहा था और बाइक सवार देहरादून से सेलाकुई की ओर आ रहे थे। दोनों युवक विवाह आदि में डीजे का संचालन करते हैं। मृतक का शव स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है। मामले में तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Road Accident In Tehri खाई में गिरी श्रमिकों से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली, एक की मौत; सात घायल

chat bot
आपका साथी