जानिए आपके शहर देहरादून में आज क्‍या हो रहा है खास आयोजन

आज 15 जनवरी 2021 शुक्रवार पौष मास शुक्‍ल पक्ष द्वितीया है। आज आपके शहर देहरादून में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेस सुबह 11 बजे राजभवन घेराव को कूच करेगी।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 09:40 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 09:40 AM (IST)
जानिए आपके शहर देहरादून में आज क्‍या हो रहा है खास आयोजन
आज 15 जनवरी 2021 शुक्रवार पौष मास शुक्‍ल पक्ष द्वितीया है।

जागरण संवाददाता, देहरादून। आज 15 जनवरी 2021 शुक्रवार पौष मास शुक्‍ल पक्ष द्वितीया है। आज आपके शहर देहरादून में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर बदहाल स्कूलों की तस्वीर जनता को दिखाने के लिए प्रदर्शनी का आयोजन होगा। वहीं, कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेस सुबह 11 बजे राजभवन घेराव को कूच करेगी।

दून शहर में कार्यक्रम कैबिनेट बैठक आज। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रिमंडल की अहम बैठक होगी। बैठक में कोरोना वैक्सीनेशन व कुंभ मेले की तैयारियों समेत विभागीय मसलों पर फैसले लिए जाएंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री भारत मौसम विज्ञान केंद्र की स्थापना दिवस और मुक्तेश्वर में डॉप्लर मौसम रडार के उद्घाटन कार्यक्रम में वर्चुअल शामिल होंगे। आप आज लगाएगी बदहाल स्कूलों की तस्वीरों की प्रदर्शनी। आम आदमी पार्टी (आप) शुक्रवार यानी आज प्रदेश के सभी 13 जिलों में सेल्फी विद स्कूल अभियान के दौरान आई बदहाल स्कूलों की तस्वीरों की प्रदर्शनी लगाएगी। देहरादून में सर्कुलर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय पर प्रदर्शनी आयोजित होगी।  पंडितवाडी स्थित आर्यन क्षेत्री क्रिकेट एकेडमी में अन्नपूर्णा कप का सेमीफाइनल, सुबह दस बजे से। दून स्ट्राइकर्स मैदान में टी-25 क्रिकेट टूर्नामेंट, सुबह दस बजे से। किसानों के समर्थन में कांग्रेस राजभवन कूच करेगी। प्रीतम सिंह ने पार्टी के विधायकों, पूर्व विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्त्‍ता राजभवन कूच में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव भी शामिल होंगे। 

यह भी पढ़ें-Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के मैदानों में कोहरे का असर बरकरार

chat bot
आपका साथी