जर्जर बिजली पोल के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

विकासनगर ग्राम पंचायत हसनपुर कल्याणपुर में जंक लगने से बिजली के पोल नीचे से गल चुके हैं। इससे ग्रामीणों को हादसे का खतरा हमेशा सताता है। उन्होंने विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया और जर्जर पोल को ठीेक कराने की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 06:51 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 06:51 PM (IST)
जर्जर बिजली पोल के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
जर्जर बिजली पोल के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, विकासनगर: ग्राम पंचायत हसनपुर कल्याणपुर में जंक लगने से बिजली के पोल नीचे से गल चुके हैं, जिससे परेशान ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि जर्जर पोल गिरने से हर समय हादसे का खतरा सताता रहता है, लेकिन कई बार निगम अधिकारियों व कर्मचारियों को समस्याएं बताने के बाद भी सुध नहीं ली जा रही है। ग्रामीणों ने समस्या के जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

ग्राम पंचायत हसनपुर कल्याणपुर में जंक की वजह से बिजली के आधा दर्जन से अधिक पोल जर्जर हो चुके हैं। आंधी तूफान में पोल गिरने का खतरा बढ़ने पर ग्रामीणों ने इसकी समस्या निगम अधिकारियों को बताई, लेकिन अभी तक पोल ठीक कराने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान शराफत अली के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि पोल गलने की समस्या के अलावा कई जगह पोल मकान से सटे हुए हैं, जिससे करंट का खतरा बना हुआ है। कहा कि गांव में तस्लीम के घर के पास बिजली का पोल बीच बरामदे में है। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम अधिकारियों से बिजली समस्याएं जल्द निस्तारित कराने की मांग की। प्रदर्शन में उप प्रधान अमित, सालूराम, पूर्व ग्राम प्रधान महेंद्र, इकराम, श्याम सिंह आदि शामिल रहे। उधर, ऊर्जा निगम के एसडीओ अश्विनी कुमार के अनुसार ग्रामीणों ने पोल गलने की समस्या निगम को नहीं बताई है, जल्द ही गांव में जाकर मौका मुआयना कर जंक से गल चुके बिजली के पोल ठीक करा दिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी