गौ पालकों ने समस्याओं का शीघ्र समाधान की उठाई मांग, पढ़‍िए पूरी खबर

पछवादून क्षेत्र के गौ पालकों ने समस्याओं के समाधान के लिए सरकार व शासनस्तर पर गंभीरता से कार्य किए जाने की मांग है। इस दौरान क्षेत्र के पशु पालकों की बैठक में इस प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए गौ पालक संघ का गठन भी किया गया।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 05:57 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 05:57 PM (IST)
गौ पालकों ने समस्याओं का शीघ्र समाधान की उठाई मांग, पढ़‍िए पूरी खबर
रविवार को डाकपत्थर में हुई बैठक में पशु पालकों ने पशु पालन को बढ़ावा देने पर चर्चा की।

संवाद सहयोगी, विकासनगर: पछवादून क्षेत्र के गौ पालकों ने समस्याओं के समाधान के लिए सरकार व शासनस्तर पर गंभीरता से कार्य किए जाने की मांग है। इस दौरान गौ पालक संघ का गठन भी किया गया। रविवार को डाकपत्थर में हुई बैठक में पशु पालकों ने पशु पालन को बढ़ावा देने पर चर्चा की। कहा कि लंबे समय से उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई। पछवादून के ग्रामीण क्षेत्रों में भारी संख्या में किसान व ग्रामीण पशु पालन व्यवसाय से जुड़े हुए हैं।

इनमें अधिकतर पालक गौ पालन कर रहे हैं। लेकिन सरकारी योजनाओं के संबंध में जागरूकता की कमी, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी का अभाव, निरंतर बढ़ते पशु चारे के दाम व दूध की कम कीमत जैसी समस्याओं के कारण गौ पालकों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के पशु पालकों की बैठक में इस प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए गौ पालक संघ का गठन भी किया गया। जिसमें जीवनगढ के पूर्व प्रधान चौधरी हुस्नदीन को संरक्षक, सुरेंद्र कुमार शर्मा को अध्यक्ष, जौधवीर चौहान को उपाध्यक्ष, चौधरी शफीक को सचिव नामित किया गया। संघ के संरक्षक चौधरी हुस्नदीन ने बताया कि पछवादून क्षेत्र के पशु पालकों को पशुपालन से संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने व स्वास्थ्य सेवाओं की समस्याओं के समाधान को लेकर संघ काम करेगा।

यह भी पढ़ें- One Time Settlement: अवैध निर्माण को वैध करने की बढ़ेगी सीमा, इसी माह खत्म हो रही है स्कीम

इसके अलावा व्यवसाय से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए समय-समय पर सरकार व प्रशासन ने वार्ता आदि का कार्य भी संघ के माध्यम से किया जाएगा। इस मौके पर संजय क्षेत्री, बिलाल चौधरी, जहांगीर, नरेंद्र सिंह, विकास, संतोष शर्मा, मनोज शर्मा, रत्नचंद, अनिल कुमार, अल्ताफ, मोहम्म यूसुफ आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- दूध बढ़ाने को डेयरियों में गाय-भैंस पर धड़ल्ले से हो रहा आक्सीटोसिन का प्रयोग, इस्तेमाल पर है सरकार की रोक

chat bot
आपका साथी