Covid 19 Vaccination: उत्तराखंड में टीकाकरण का महाभियान, रिकार्ड एक लाख 81 हजार को लगा टीका

Covid 19 Vaccination देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी टीकाकरण महाभियान का आयोजन किया गया। इसके तहत प्रदेशभर में 1944 केंद्रों पर एक लाख 81 हजार 941 व्यक्तियों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। राज्य में दो लाख व्यक्तियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 09:33 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 10:48 PM (IST)
Covid 19 Vaccination: उत्तराखंड में टीकाकरण का महाभियान, रिकार्ड एक लाख 81 हजार को लगा टीका
रिकार्ड एक लाख 81 हजार को लगा टीका।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Covid 19 Vaccination प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर शुक्रवार को देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी टीकाकरण महाभियान का आयोजन किया गया। इसके तहत प्रदेशभर में 1944 केंद्रों पर एक लाख 81 हजार 941 व्यक्तियों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। राज्य में दो लाख व्यक्तियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इससे पहले उत्तराखंड में सात अगस्त को एक दिन में 1.75 लाख और 23 जून को 1.24 लाख व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया था।

महाअभियान के तहत हरिद्वार में सबसे अधिक 45 हजार 205 व्यक्तियों का टीकाकरण हुआ है। इसके अलावा ऊधमसिंह नगर में 28 हजार 872, देहरादून में 24 हजार 108, पौड़ी में 15 हजार 241, नैनीताल में 15 हजार 176 और पिथौरागढ़ में 13 हजार 369 व्यक्तियों को वैक्सीन लगी है। इस तरह राज्य में अब तक 71 लाख 77 हजार 631 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है। वहीं, 26 लाख 41 हजार 264 व्यक्तियों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। प्रदेश में दिसंबर अंत तक 18 साल से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों के टीकाकरण का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने लिया टीकाकरण महाभियान का जायजा

केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक आदि ने गांधी शताब्दी अस्पताल में बनाए गए केंद्र पर टीकाकरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने जन सामान्य से अपील की कि टीका जरूर लगवाएं। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज उप्रेती, अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. शिखा जंगपांगी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दिनेश चौहान, वरिष्ठ फिजीशियन डा. प्रवीण पंवार, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी यज्ञ देव थपलियाल, जिला आइईसी कोआर्डिनेटर पूजन नेगी आदि मौजूद रहे।

देहरादून में 98.48 फीसद को लगी प्रथम खुराक

महाअभियान के तहत देहरादून जिले में 266 टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज उप्रेती ने बताया कि महाअभियान में नागरिकों ने बढ़-चढ़ कर टीका लगवाया। उन्होंने कहा कि जो लोग छूट गए हैं, उन्हें भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मोबाइल टीमों के जरिये भी टीका लगाया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि कोविड संक्रमण से लड़ने के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग टीका अवश्य लगवाएं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दिनेश चौहान ने बताया कि अब तक जनपद में 98.48 फीसद व्यक्तियों को वैक्सीन की प्रथम खुराक लग चुकी है।

यह भी पढ़ें- पोषण ट्रैकर एप से आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता परेशान, न हिंदी कर रहा सपोर्ट न पूरे आंकड़े हो रहे अपलोड

chat bot
आपका साथी