राहत: यहां 967 व्यक्तियों की हुई कोरोना जांच, एक भी पॉजिटिव नहीं

Coronavirus यह महज संयोग है या भविष्य का संकेत। पहली दफा देहरादून के आशारोड़ी चेकपोस्ट पर की गई टेस्टिंग में एक भी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं पाई गई। यहां 882 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया गया था।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 10:58 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 10:58 AM (IST)
राहत: यहां 967 व्यक्तियों की हुई कोरोना जांच, एक भी पॉजिटिव नहीं
यहां 967 व्यक्तियों की हुई कोरोना जांच, एक भी पॉजिटिव नहीं।

देहरादून, जेएनएन। यह महज संयोग है या भविष्य का संकेत। पहली दफा देहरादून के आशारोड़ी चेकपोस्ट पर की गई टेस्टिंग में एक भी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं पाई गई। यहां 882 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया गया था। वहीं, कुल्हाल चेकपोस्ट पर 85 व्यक्तियों की टेस्टिंग की गई। यहां भी किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं पाई गई।

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के रफ्तार पकड़ने के बाद जब से चेकपोस्ट पर सैंपलिंग शुरू की गई है, तब से आशारोड़ी चेकपोस्ट पर पॉजिटिव केस पकड़ में आ रहे हैं। रविवार को भी यहां पर 882 व्यक्तियों के एंटीजन टेस्ट किए गए। पहली दफा एक भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं पाया गया। हालांकि, यह साप्ताहिक बंदी का भी असर हो सकता है, क्योंकि सामान्य दिनों की अपेक्षा इस रूट पर बाहर से आने वाले व्यक्तियों की संख्या कम रही। फिर भी अधिकारी उम्मीद कर रहे हैं कि अब धीरे-धीरे कर पॉजिटिव आने वाले व्यक्तियों की संख्या में कमी आएगी। 

इसके अलावा कुल्हाल चेकपोस्ट पर 85 व्यक्तियों की टेस्टिंग की गई। यहां भी किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं पाई गई। उधर, जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए सभी उपजिलाधिकारियों को मुस्तैद रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की गाइडलाइन का समुचित पालन कराया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वह भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता बरतें और स्वयं और समाज की सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करें। 

यह भी पढ़ें: Unlock के तहत उत्तराखंड सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, रात्रि कर्फ्यू पर डीएम लेंगे फैसला; जानें और भी नियम

chat bot
आपका साथी