Coronavirus: देहरादून जिला कारागार के 100 बंदियों की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव

सितारगंज के पांच कैदियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जहां जेल महकमे और गृह विभाग में हड़कंप मच गया है वहीं देहरादून जिला कारागार से राहत भरी खबर आई है।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 06:46 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 10:08 PM (IST)
Coronavirus: देहरादून जिला कारागार के 100 बंदियों की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव
Coronavirus: देहरादून जिला कारागार के 100 बंदियों की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव

देहरादून, जेएनएन। केंद्रीय कारागार सितारगंज के पांच कैदियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जहां जेल महकमे और गृह विभाग में हड़कंप मच गया है, वहीं देहरादून जिला कारागार से राहत भरी खबर आई है। यहां बीती बीस मई को जिन सौ बंदियों के रेंडम सैंपल लिए गए थे, उन सभी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

बीते दिनों देश की तमाम जेलों में कोरोना की घुसपैठ के बाद उत्तराखंड जेल प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया था। जिसके बाद बीती 20 मई को स्वास्थ्य विभाग की टीम सुद्धोवाला जिला कारागार पहुंची थी और सौ बंदियों के रैंडम सैंपल लेकर जांच को भेजे थे। अपर पुलिस महानिदेशक कारागार डॉ. पीवीके प्रसाद ने बताया कि देहरादून में सभी बंदियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह राहत की बात है। हालांकि सितारगंज में जिन 56 बंदियों के रैंडम सैंपल लिए गए थे, उनमें से पांच पॉजिटिव बताए जा रहे हैं। अब यह देखा जा रहा है कि वह किस तरह कोरोना की जद में आए। उनके संपर्क में आने वाले जेल स्टाफ की भी कोरोना जांच कराई जाएगी। जिस बैरक के पांच बंदी पॉजिटिव पाए गए हैं, उस बैरक के सभी बंदियों को क्वारंटाइन किया जा रहा है। पॉजिटिव पाए गए बंदियों को अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।

दून जेल में दो दर्जन बंदी क्वारंटाइन

लॉकडाउन अवधि में जेल भेजे गए करीब दो दर्जन बंदियों को जेल में ही बने क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। जेल सूत्रों के मुताबिक, इन्हें बैरकों में तभी शिफ्ट किया जाएगा, जब यह चौदह दिन की अवधि पूर्ण कर लेंगे।

क्वारंटाइन सेंटर में महिला का हंगामा

मुंबई से लौटी एक महिला ने होटल वॉयसराय इन में हंगामा कर दिया। महिला को होटल में क्वारंटाइन किया गया था, लेकिन घर जाने की जिद को लेकर महिला मैनेजर से भिड़ गई। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने हंगामा करने वाली महिला समेत एक अन्य महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है।

बाजार चौकी इंचार्ज नवीन जोशी ने बताया कि सुविधा सिंह नामक महिला तीन दिन पहले ही मुंबई से देहरादून पहुंची थी। उन्हें होटल वायसराय इन में रखा गया था। महिला ने रविवार देर रात होटल मैनेजर रोबिन विल्सन के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। महिला का कहना था कि उसे होटल में नहीं रहना। वह अपने घर जाना चाहती है। महिला को लेने के लिए उसकी रिश्तेदारी भी पहुंच गई। आरोप है कि उसने भी मैनेजर के साथ बदसलूकी की।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहा कोरोना ग्राफ, दून अस्पताल का स्टाफ भी आया जद में

316 लोगों को भेजा घर

स्पोर्ट्स कॉलेज से 216 लोगों को प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में भेजा गया। पंजाब और दिल्ली से आए लोगों को पिथौरागढ़, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली भेजा गया। वहीं, एक बस से कुछ लोगों को उत्तर प्रदेश भेजा गया।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: प्रवासियों की वापसी के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या कई गुणा बढ़ी

chat bot
आपका साथी