निकाह की रस्म के दौरान मिलाई को लेकर हुए विवाद में बरात को बनाया बंधक

रुड़की के कलियर में निकाह की रस्म के दौरान मिलाई को लेकर हुए विवाद में पूरी बरात को बंधक बना लिया। इस दौरान जमकर बवाल होता रहा।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Thu, 20 Aug 2020 06:33 PM (IST) Updated:Thu, 20 Aug 2020 09:54 PM (IST)
निकाह की रस्म के दौरान मिलाई को लेकर हुए विवाद  में बरात को बनाया बंधक
निकाह की रस्म के दौरान मिलाई को लेकर हुए विवाद में बरात को बनाया बंधक

कलियर (रुड़की)। रुड़की के कलियर में निकाह की रस्म के दौरान मिलाई को लेकर हुए विवाद में पूरी बरात को बंधक बना लिया। इस दौरान जमकर बवाल होता रहा। हालांकि  सूचना मिलने पर कलियर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामला शांत कराने का प्रयास किया। निकाह के बाद बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई। कलियर थाना क्षेत्र के गांव नवादा निवासी एक युवती का रिश्ता सहारनपुर निवासी एक युवक से हुआ था। मंगलवार को दूल्हा पक्ष करीब 10 बराती लेकर नवादा गांव में पहुंच गए।

निकाह के दौरान पट्टे की रस्म चल रही थी। इस दौरान दुल्हन पक्ष की तरफ से बरातियों की मिलाई हो रही थी। दूल्हा के पिता की मिलाई को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि मिलाई में मोटी रकम की मांग पर दूल्हा पक्ष अड़ गया। इस बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद ने इस कदर तूल पकड़़ा कि इनके बीच नोकझोंक हो गई। जिससे हंगामा हो गया। दूल्हा पक्ष का कहना था कि मांग पूरी होने के बाद ही वह निकाह की रस्म करने पर अड़ गए। इस बात से आक्रोशित दुल्हन पक्ष ने बरात को बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर कलियर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामला शांत कराने का प्रयास किया। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में काफी देर तक पंचायत भी होती रही।

यह भी पढ़ें: हरिद्वार में पबजी खेल रहे युवकों ने खाया सल्‍फास, मौत

काफी देर तक समझौते के प्रयास चलते रहे। वहीं दुल्हन पक्ष ने बरात के साथ दुल्हन भेजने से इंकार कर दिया। बाद में बिना दुल्हन के ही बरात वापस लौट गई। कलियर थाना प्रभारी जगमोहन रमोला ने बताया कि पुलिस को इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। दूल्हा पक्ष बिना दुल्हन लिए वापस लौट गया। इस मामले में तहरीर मिलती है तो पुलिस कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें: विदेश भेजने का झांसा दे चार युवकों की रकम हड़पी Dehradun News

chat bot
आपका साथी