राम मंदिर निर्माण को देवभूमि से 35 करोड़ का योगदान, 15 जनवरी को शुरू हुआ था अभियान

Ayodhya Ram Mandir अयोध्या में बनने वाले भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद की ओर से चलाया गया श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान शनिवार को देवभूमि उत्तराखंड में भी संपन्न हो गया। ये अभियान 15 जनवरी से शुरू हुआ था।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 10:20 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 10:20 AM (IST)
राम मंदिर निर्माण को देवभूमि से 35 करोड़ का योगदान, 15 जनवरी को शुरू हुआ था अभियान
राम मंदिर निर्माण को देवभूमि से 35 करोड़ का योगदान।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Ayodhya Ram Mandir अयोध्या में बनने वाले भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद की ओर से चलाया गया 'श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान' शनिवार को देवभूमि उत्तराखंड में भी संपन्न हो गया। 15 जनवरी से चले इस अभियान के दौरान राज्य के सभी शहरों, कस्बों व गांवों से लगभग 35 करोड़ की राशि का योगदान दिया गया। अभियान के प्रांत प्रचारक हिमांशु अग्रवाल के अनुसार अभियान के दौरान प्रत्येक व्यक्ति ने अपने सामर्थ्य के अनुसार निधि समर्पित की।

देश के अन्य हिस्सों की भांति 15 जनवरी से उत्तराखंड में भी श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान शुरू हुआ। 20 हजार से अधिक टोलियों ने शहरों, कस्बों व गांवों में जाकर समाज के हर वर्ग से संपर्क किया। अभियान के प्रांत प्रचारक हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि शनिवार तक चले अभियान के दौरान निधि समर्पण के लिए राज्यवासियों ने गजब का उत्साह दिखाया। हर किसी ने अपने सामर्थ्य के अनुसार राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पित की। 

उन्होंने बताया कि अभी तक जो जानकारी है, उसके मुताबिक लगभग 35 करोड़ की राशि अभियान के दौरान जुटाई गई। उन्होंने कहा कि कई व्यक्तियों के चेक भी जमा हुए हैं। ऐसे में सही आंकड़ा सोमवार तक उपलब्ध हो पाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान संपन्न हुआ है, लेकिन मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास को आनलाइन कोई भी सहयोग निधि भेज सकता है।

यह भी पढ़ें- परमार्थ निकेतन ने राम मंदिर निर्माण को दिए 51 लाख रुपये, पढ़ि‍ए पूरी खबर

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी