उत्‍तराखंड के 14 विधानसभा क्षेत्रों में जोर पकड़ेंगे निर्माण, मुख्‍यमंत्री ने स्‍वीकृत की धनराशि

प्रदेश के 14 विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों समेत विभिन्न निर्माण कार्यों में तेजी आएगी। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इन क्षेत्रों के लिए 29.43 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। वहीं उत्तराखंड राज्य पर्यटन विकास परिषद के लिए 25.50 करोड़ की राशि को प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति दी गई।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 07:50 AM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 07:50 AM (IST)
उत्‍तराखंड के 14 विधानसभा क्षेत्रों में जोर पकड़ेंगे निर्माण, मुख्‍यमंत्री ने स्‍वीकृत की धनराशि
प्रदेश के 14 विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों समेत विभिन्न निर्माण कार्यों में तेजी आएगी।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। प्रदेश के 14 विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों समेत विभिन्न निर्माण कार्यों में तेजी आएगी। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इन क्षेत्रों के लिए 29.43 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। वहीं उत्तराखंड राज्य पर्यटन विकास परिषद के लिए 25.50 करोड़ की राशि को प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति दी गई।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के तीन निर्माण कार्यों के लिए 1.93 करोड़, सहसपुर क्षेत्र में नगर निगम क्षेत्र में चंद्रबनी के अंतर्गत वन्यजीव संस्थान मुख्य मार्ग से चोयला मार्ग के चौड़ीकरण व नाला निर्माण को 2.98 करोड़ मंजूर किए। चकराता विधानसभा क्षेत्र में दो निर्माण कार्यों को 1.15 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई। इसीतरह ऊधमसिंहनगर जिले के विधानसभा क्षेत्र नानकमत्ता में टेडाघाट-चंदेली मोटर मार्ग पुनर्निर्माण को 1.32 करोड़, खटीमा क्षेत्र में तीन निर्माण कार्यों के लिए 2.94 करोड़, जसपुर क्षेत्र में काशीपुर मुख्य मार्ग के सुदृढ़ीकरण को 3.51 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई। गदरपुर क्षेत्र में तीन निर्माण कार्योँ को 5.20 करोड़ की राशि को हरी झंडी दिखाई गई है।

अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र में सल्ला भाट कोट से सूकना सल्यूणी मोटर मार्ग बनाने को 1.36 करोड़, कसार देसी से ग्राम माठ मोटर मार्ग को 46 लाख, बाड़ेछीना-सेराघाट से बिनूक बतलचौरा तक मोटर मार्ग निर्माण को 32 लाख रुपये खर्च होंगे। हवालबाग विकासखंड में दामूदारा से सरसों तक मोटर मार्ग बनाने को 50 लाख की राशि मुख्यमंत्री ने दी है। उत्तरकाशी के गंगोत्री क्षेत्र के दो निर्माण कार्यों के लिए 60.63 लाख, यमुनोत्री क्षेत्र के चिल्यालीसौड़-जोगथ मोटर मार्ग में क्षतिग्रस्त दीवारों के निर्माण को 47.42 लाख की राशि मिलेगी। पौड़ी क्षेत्र में दो निर्माण कार्यों के लिए 85 लाख मंजूर किए गए।

हरिद्वार जिले में लक्सर क्षेत्र में ग्राम रणजीतपुर से सिद्ध बाबा के लिए मोटर मार्ग को 1.17 करोड़ और पिथौरागढ़ के थाना नाचनी के प्रशासनिक भवन व आवासों के निर्माण को 2.56 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के डंगोली-सातसिलिंग के डामरीकरण को 1.22 करोड़ व पांडेखड़क-खडेरिया मोटर मार्ग के डामरीकरण को 1.21 करोड़ की राशि मुख्यमंत्री ने दी है।

यह भी पढ़ें-त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए 85 करोड़ की राशि जारी

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी