फ्लाईओवर में निर्माण कार्य में अनियमितता की हो जांच

लच्छीवाला फ्लाईओवर निर्माण कार्य में अनियमितता की जांच कराने की मांग को लेकर राजीव गांधी पंचायत राज संगठन ने तहसील में प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 07:53 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 07:53 PM (IST)
फ्लाईओवर में निर्माण कार्य में अनियमितता की हो जांच
फ्लाईओवर में निर्माण कार्य में अनियमितता की हो जांच

संवाद सूत्र, डोईवाला : लच्छीवाला फ्लाईओवर निर्माण कार्य में अनियमितता की जांच कराने की मांग को लेकर राजीव गांधी पंचायत राज संगठन ने तहसील में प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि लच्छीवाला फ्लाईओवर सुरक्षा दीवार पर दरारें पड़ रही है वहीं फ्लाईओवर के आसपास की सड़क धंस रही है इससे साबित होता है कि निर्माण कार्य में भारी अनियमितता हुई है। इस मामले में दोषी कार्यदाई संस्था व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने कहा कि लच्छीवाला फ्लाईओवर पर आवागमन के कुछ महीने बाद ही फ्लाईओवर में जगह जगह दरार आ गई है। निर्माणाधीन कंपनी अपनी गलतियों को छुपाने के लिए आनन फानन में काम कर रही है। ऐसी ही स्थिति बड़ासी के पास बने पुल की है। उन्होंने लच्छीवाला फ्लाईओवर मामले में जांच कराने की मांग की। कांग्रेस के प्रदेश सचिव सागर मनवाल ,डोईवाला कांग्रेस अध्यक्ष राजवीर खत्री ने कहा कि लच्छीवाला फ्लाईओवर की सड़क पहली बारिश भी नहीं झेल पाई है। डोईवाला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मोहित नेगी, कांग्रेस कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत सिंह ने चेतावनी दी कि अगर लच्छीवाला फ्लाईओवर मामले में शासन ने कोई कार्यवाही नहीं की गई। तो इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों ेमें पंचायत संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद कपरवांण शास्त्री, राहुल सैनी, कांग्रेस नेत्री मधु थापा, सावन राठौर, मनीष यादव, करतार सिंह नेगी, सोनी कुडियाल, नीरज त्यागी, जसवंत सिंह आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी