प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त करने को उक्रांद से जुड़ें युवा: कुकरेती

विकासनगर सहसपुर के शिव मंदिर हाल में उत्तराखंड क्रांति दल जिला पछवादून का द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 09:35 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 09:35 PM (IST)
प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त करने को उक्रांद से जुड़ें युवा: कुकरेती
प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त करने को उक्रांद से जुड़ें युवा: कुकरेती

जागरण संवाददाता, विकासनगर: सहसपुर के शिव मंदिर हाल में उत्तराखंड क्रांति दल जिला पछवादून के द्विवार्षिक अधिवेशन में गणेश प्रसाद काला को निर्विरोध जिलाध्यक्ष पछवादून निर्वाचित किया गया, साथ ही कई अन्य पदाधिकारी भी निर्वाचित किए गए। अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि उक्रांद की अनुशासन समिति के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त करने को युवा दल से जुड़ें।

उक्रांद की अनुशासन समिति के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि राज्य बने 21 साल होने के बाद भी आंदोलनकारियों की समस्याएं हल नहीं हो पायी है। इतने साल बाद भी राज्य आंदोलनकारियों के सपने का राज्य नहीं बन पाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए खासकर युवाओं को दल से जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की समस्याएं भी शीघ्र हल कराने को वह प्रयासरत हैं। अध्यक्षीय संबोधन में उक्रांद पर्यवेक्षक व केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र कंडवाल ने कहा 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर युवाओं व मातृ शक्ति को नई ऊर्जा के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिना युवा व मातृ शक्ति के जागरूक हुए संगठन में ताकत नहीं आ सकती। अधिवेशन में बड़ी संख्या में युवाओं व महिलाओं ने दल की सदस्यता ग्रहण की। अधिवेशन में गणेश प्रसाद काला को उक्रांद का निर्विरोध जिलाअध्यक्ष पछवादून निर्वाचित किया गया। भजन सिंह नेगी को जिला उपाध्यक्ष, मायाराम ममगाईं को जिला महामंत्री, नरेंद्र कुकरेती को जिला प्रवक्ता घोषित किया गया। उक्रांद के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष काला ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए दल को 2022 के चुनाव की तैयारी के हिसाब से शीघ्र ही संगठन को मजबूत करने व विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को जोड़ने की बात कही। अधिवेशन में विशिष्ट अतिथि पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एपी जुयाल, केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय, बहादुर सिंह रावत, प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, जिला सह प्रभारी सुभाष पुरोहित, केंद्रीय सचिव समीर मुंडेपी, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य शैलेश गुलेरी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी