Uttarakhand Politics: 19 अक्‍टूबर को शहीद सैनिकों के परिवार को सम्मानित करेगी कांग्रेस

Uttarakhand Politics प्रदेश कांग्रेस कमेटी देश के वर्ष 1971 में भारत-पाक जंग की एतिहासिक जीत के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 19 अक्टूबर को पूर्व सैनिक सम्मान समारोह आयोजित करेगी। जिसमें देश के लिए शहादत देने वाले बहादुर सैनिकों के परिवारों व पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 05:20 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 05:20 PM (IST)
Uttarakhand Politics: 19 अक्‍टूबर को शहीद सैनिकों के परिवार को सम्मानित करेगी कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस कमेटी 19 अक्टूबर को पूर्व सैनिक सम्मान समारोह आयोजित करेगी।

जागरण संवाददाता, देहरादून: Uttarakhand Politics प्रदेश कांग्रेस कमेटी देश के वर्ष 1971 में भारत-पाक जंग की एतिहासिक जीत के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 19 अक्टूबर को पूर्व सैनिक सम्मान समारोह आयोजित करेगी। जिसमें देश के लिए शहादत देने वाले बहादुर सैनिकों के परिवारों व पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा।

शनिवार को राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन (सेनि) बलवीर सिंह रावत ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा की तरह सैनिकों की उपलब्धियों को कभी भी अपने राजनैतिक लाभ के लिए नहीं भुनाया है। वर्ष 1971 की भारत-पाक जंग की एतिहासिक जीत का पूरा श्रेय देश के बहादुर सैनिकों को दिया। आज पूरी दुनिया भारतीय सैनिकों की बहादुरी का लोहा मानती है। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कुशल नेतृत्व के चलते ही बांग्लादेश को पाकिस्तान से अलग राष्ट्र के रूप में स्थापित किया गया। इस दौरान कर्नल (सेनि) एसपी शर्मा, कर्नल (सेनि) मोहन सिंह रावत, मेजर (सेनि) हरि सिंह चौधरी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के सुर बदले, चुनाव लड़ने को लेकर कही ये बात

 

माता की चौकी का तृतीय वार्षिक समारोह आज

खुड़बुड़ा स्थित श्री ऋषि आश्रम मंदिर में आज माता की चौकी का तृतीय वार्षिक समारोह मनाया जाएगा। शनिवार को प्रबंध समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। प्रधान महेंद्र चंद्र गुप्ता ने बताया कि कोरोना मुक्ति और देश की खुशहाली के लिए इस बार यह आयोजन किया जा रहा है। बैठक में महंत विध्या चेतन महाराज, रामनिवास चंद गुप्ता, यश गर्ग, मनमोहन शर्मा, दिनेश गोयल, सत्य प्रकाश गोयल, बालेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

पूर्व नौसैनिक समिति का वार्षिक समारोह आज

पूर्व नौसैनिक समिति, देहरादून का वार्षिक मिलन समारोह रविवार को शिमला बाईपास स्थित शीशमवाड़ा के रामगढ़ केंद्र में आयोजित किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष सतीश मुंडेपी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिलन समारोह में नेवी के समस्त पूर्व सैनिक व उनके परिवार शामिल होंगे। समारोह सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगा और शाम साढ़े पांच बजे से तक चलेगा। समारोह में आम सभा व नए सदस्यों का परिचय सत्र भी अलग-अलग समय पर आयोजित किया जाएगा। शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में नेवी के सैनिक व उनके परिवार प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें- मंत्रिमंडल में रिक्त पद भरने के आसार नहीं, सीएम ने दिए संकेत; आर्य की कांग्रेस में वापसी से हुआ खाली

chat bot
आपका साथी